4 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक नलवाड़ एवं देवता मेला धर्मपुर शुरु : ग्रामीण आर्थिकी सुदृढ़ करने को सरकार प्रतिबद्ध : राजेश धर्माणी

by
नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने खुंटी गाड़ कर तथा मेला मैदान में ध्वजारोहण कर किया शुभारम्भ
एएम नाथ। धर्मपुर, 4 अप्रैल। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने 4 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक नलवाड़ एवं देवता मेला धर्मपुर का शुभारम्भ किया। बस अड्डा स्थित शीतला माता मंदिर के समीप बैल पूजन के उपरांत उन्होंने खुंटी गाड़ कर तथा मेला मैदान में ध्वजारोहण कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक धर्मपुर चन्द्रशेखर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शुभारम्भ से पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री ने शीतला माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा पारंपरिक जलेब में भाग लिया। यह जलेब शीतला माता मंदिर से आरम्भ होकर कॉलेज मैदान में सम्पन्न हुई। जलेब में बाबा कमलाहिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने स्थानीय देवी-देवताओं के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान धर्मपुर क्षेत्र के 23 स्थानीय देवी-देवताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे धार्मिक आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला।May be an image of dais and text
मेला मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश धर्माणी ने नलवाड़ मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है और सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और इन्हें पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र को सुव्यवस्थित एवं योजनाबद्ध ढंग से विकसित किया जाएगा, ताकि विस्थापित लोगों को पुनः अपने क्षेत्र में बसने का अवसर मिल सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि पॉलीटेक्निक संस्थान तथा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी महत्वपूर्ण मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्राथमिकता से उठाया जाएगा और इन्हें शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने दूध, हल्दी, अदरक, मक्की तथा गेहूं के समर्थन मूल्यों में वृद्धि की है। उन्होंने जानकारी दी कि गाय के दूध का समर्थन मूल्य 61 रुपये तथा भैंस के दूध का 71 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपये प्रति किलोग्राम, गेहूं का 90 रुपये तथा मक्की का 60 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि प्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सके।May be an image of one or more people
इससे पूर्व मंत्री ने आईटीआई बरोटी का निरीक्षण कर भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन किया तथा संबंधित अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले में विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया तथा स्टॉलों का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में एसडीएम धर्मपुर जोगिन्द्र पटियाल, डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद, तहसीलदार धर्मपुर प्रवीण शर्मा, विभिन्न पंचायतों के पूर्व प्रधान, महिला मण्डलों की सदस्याएं तथा मनोहर लाल, प्रवीण कुमार, नरेन्द्र कुमार, पवन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली सीट नामाकंन कर दिया दाखिल : अमेठी सीट से गांधी परिवार के खास केएल शर्मा को दिया गया टिकट

रायबरेली :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली सीट नामाकंन दाखिल कर दिया। इसके साथ ही लंबे समय से रायबरेली और अमेठी को लेकर चला आ रहा सस्पेंस खत्म हो गया। जहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DSP हेडक्वार्टर अजय ठाकुर: नशे पर नकेल कसना प्राथमिकता, ट्रैफिक को सुधारने में पुलिस की बजाय पब्लिक का अधिक रोल :

ऊना: अजय ठाकुर ने DSP हेडक्वार्टर का पदभार संभाल लिया है। वह 2017 बैच के HPS अधिकारी हैं। अजय ठाकुर ने कहा कि नशे पर नकेल कसना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वह स्पोर्ट्स से जुड़े...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार का खुलासा : कमरा नंबर-102 युवती मिली युवती, होटल मालिक तुली व एक महिला को किया गिरफ्तार

सोलन : परवाणू थाना के अंतर्गत सेक्टर-2 के गजल होटल में देर रात लगभग 8:45 बजे पुलिस ने रेड कर होटल में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने होटल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 25 पेट्रोलिंग मोटर साइकिलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : 3.72 करोड़ रुपये की लागत से शिमला के लिए 19 और नूरपुर पुलिस जिला के लिए छह पेट्रोलिंग मोटर साइकिलें की प्रदान

एएम नाथ। शिमला/ नूरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान, शिमला से यातायात के सुचारू संचालन और सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत शिमला और नूरपुर पुलिस जिला के लिए हाई विज़िबिलिटी क्षमता...
Translate »
error: Content is protected !!