4 जनवरी को पीटरहॉफ में राज्य स्तरीय महिला उद्यमी नेटवर्किंग मीट का आयोजन

by
एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि 4 जनवरी, 2026 को शिमला के पीटरहॉफ में राज्य स्तरीय महिला उद्यमी नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में महिला उद्यमिता को सशक्त बनाना तथा समावेशी औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने कहा कि महिला उद्यमियों का सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिला नेतृत्व वाले उद्यम रोजगार सृजन, आर्थिक वृद्धि और सामाजिक सशक्तिकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह नेटवर्किंग मीट महिला उद्यमियों के समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों के समाधान के साथ-साथ उनके व्यवसाय के विस्तार, स्थिरता व संस्थागत सहयोग उपलब्ध करवाने के लिए आयोजित की जा रही है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिला से महिला उद्यमी और उनके समूह भाग लेंगे। यह मंच उन्हें राष्ट्रीय स्तर के इकोसिस्टम भागीदारों, उद्योग विशेषज्ञों, वित्तीय संस्थानों तथा अन्य उद्यमियों के साथ संवाद का अवसर प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लेंगे जबकि राज्य एवं केंद्र सरकार के विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशेषज्ञ सत्र, पैनल चर्चा और श्रेष्ठ अनुभवों का आदान-प्रदान किया जाएगा, जिसमें वित्त तक बेहतर पहुंच, बाजार संपर्क और मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उद्यमियों, क्षेत्रीय विशेषज्ञों, इकोसिस्टम भागीदारों और वित्तीय संस्थानों के बीच प्रत्यक्ष संवाद से सूचना संबंधी दूरी कम होगी, आपसी नेटवर्क मजबूत होंगे और एक सहयोगी उद्यमशील वातावरण विकसित होगा।
इससे महिला नेतृत्व वाले घरेलू स्तर के सूक्ष्म उद्यमों को विस्तार योग्य व्यवसायों में परिवर्तित करने में सहायता मिलेगी तथा हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिका और सशक्त होगी।
प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू महिला उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने तथा राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC जतिन लाल ने किया एमसीएच सेंटर ऊना का दौरा : सेवा उन्नयन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

रोहित भदसाली।  ऊना, 9 सितम्बर. उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को मातृ शिशु देखभाल अस्पताल (एमसीएच सेंटर) का दौरा कर अस्पताल भवन में चल रहे सेवा उन्नयन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष पठानिया से लाहौल स्पीति की नव निर्वाचित विधायक अनुराधा राणा ने की भेंट 

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  के शिमला कार्यालय में लाहौल स्पीति की नव निर्वाचित विधायक अनुराधा राणा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर चम्बा विधानसभा क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कला एवं रंगोत्सव का मंत्री धर्मानी ने किया शुभारंभ : विकसित भारत के सपने को साकार करने में स्कूलों और बच्चों की भूमिका होगी अहम – धर्मानी

रोहित भदसाली। बिलासपुर, 6 नवम्बर :  हिमाचल प्रदेश सरकार के नगर शहरी आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने बुधवार को घुमारवीं में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना की जांच को लेकर कमेटी गठित : मृतकों एवं घायलों के परिजनों को तत्काल राहत राशि प्रदान

कमेटी सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करेगी रिपोर्ट चंबा ,11 अगस्त :   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपमंडल चुराह के तहत तीसा-बैरागढ़ संपर्क सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना की जांच को...
Translate »
error: Content is protected !!