4 दोस्‍तों की मौत का 1 म‍िनट 10 सेकंड का साहमने आया वीड‍ियो : हाथ में स‍िगरेट, कार की स्‍पीड 120 से ऊप

by

उदयपुर :    उदयपुर में गत शनिवार को कार एक्सीडेंट में 4 दोस्तों की मौत के पहले का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें कार की स्पीड 100,120 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब दिखाई दे रही।

उसी दौरान यह भयंकर हादसा होता है. इसी वीडियो में यह आवाज आती है कि कोई हमें बचा लो, कार के अंदर फंसा हुआ हूं. क्या कोई सुन रहा है? भाई अंदर फंसा हूं, कोई बचा लो भाई, कोई मुझे बचा लो, मुझे सांस नहीं आ रही है. भाई कोई मुझे बाहर निकालो।

कार से जा रहे थे सभी दोस्त :  बरकत कॉलोनी निवासी अयान का 16 जनवरी को बर्थडे था. वो अपने 6 दोस्तों के साथ सवीना इलाके में नेला तालाब के पास ‘महफिल-ए-मिलाद’ कार्यक्रम में गया था. इसके बाद कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर चाय पीने के लिए सभी दोस्त कार से निकले थे. चाय पीकर चले तभी हादसा हो गया. अब इसका वीडियो सामने आया है।

140 की स्पीड पर थी कार : वीडियो में साफ दिख रहा है कि शेर मोहम्मद कार को 100 से 120 और फिर 140 की स्पीड से भगा रहा है. उसके एक हाथ में स‍िगरेट थी, और स‍िगरेट पीते हुए गाड़ी चला रहा था. पीछे बैठा हुआ दूसरा दोस्‍त वीड‍ियो बना रहा था. वीडियो शुरू होने के महज 1 मिनट 10 सेकंड बाद ही कार हादसे का शिकार हो गई. हालांकि, पीछे बैठा एक युवक 140 की स्पीड पर गाड़ी चलाने से मना करता रहा।

हाईवे पर चाय पीने निकले थे दोस्त

सवीना थाना प्रभारी अजय राज के अनुसार, मुस्लिम समाज के एक सामाजिक कार्यक्रम के बाद 6 दोस्त कार में सवार होकर हाईवे पर चाय पीने निकले थे. जैसे ही उनकी कार कॉलोनी से निकलकर हाईवे पर आई, गुजरात की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उदयपुर निवासी 4 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया ।

गुजरात के लोग भी घायल : दूसरी कार में सवार लोग गुजरात के बताए जा रहे हैं. इस हादसे में कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जो एमबी और निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के सतत एवं समावेशी विकास के लिए एफसीए तथा एफआरए में बदलाव आवश्यक-विधानसभा अध्यक्ष

कुलदीप सिंह पठानिया ने दुरगाई घट्टा-बुर्जा संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन निर्माणाधीन 32 संपर्क सड़कों में से 21 का अधिकांश निर्माण कार्य संपूर्ण एएम नाथ। चंबा,(चुवाड़ी) जनवरी 15 :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, भारत और चीन के बीच बनी सहमति

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, भारत और चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला किया। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और चीनी मंत्री वांग यी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निराश्रित बच्चों के लिए आशा की किरण मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना : गीत संगीत के माध्यम से प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

एएम नाथ। चंबा, 5 फरवरी :   जिला चंबा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध लोकनाट्य दालों के द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, जन कल्याणकारी नीतियों से लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!