4 पिस्टल समेत 6 मैग्जीन और जिंदा कारतूस पकड़े : अवैध हथियारों के साथ पंजाब की गैंग का बदमाश गिरफ्तार

by

दौसा  : मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पंजाब से आए जशनप्रीत सिंह को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाश पंजाब की जग्गू मगवानपुरिया गैंग का सदस्य बताया जा रहा है और किसी वारदात की फिराक में यहां आया था।

दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि 30 जून को जरिये मुखबिर से सूचना मिली थी कि जग्गू मगवानपुरिया गैंग का एक आदमी हथियारों के साथ किसी वारदात की फिराक में मेहन्दीपुर बालाजी आया हुआ है। इस पर थानाधिकारी गौरव प्रधान की अगुवाई में विशेष टीम में एएसआई शीशराम को एक व्यक्ति हैलीपैड वाले रास्ते में खड़ा दिखाई दिया, जिसके हाथ में एक कैरी बैग था। युवक पुलिस को देखकर भागने लग गया लेकिन पुलिस ने उस युवक को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जशनप्रीत सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी अमृतसर, पंजाब बताया।

युवक का सामान चेक करने के दौरान पुलिस को उसके पास से 4 अवैध पिस्टल, 6 मैग्जीन के साथ 18 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पांवटा साहिब की बेटी डॉ. सना खान ने अमेरिका में रचा नया मुकाम

एमोरी यूनिवर्सिटी में कैंसर रिसर्च के लिए चयन, हिमाचल का नाम किया रोशन कैंसर शोध के जरिए मानवता की सेवा का सपना अब होगा साकार एएम नाथ। पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर...
article-image
पंजाब

4 गटू चाइना डोर सहित एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 3 फरवरी  : थाना माहिलपुर पुलिस को एक व्यक्ति को प्रतिबंधित चाइना डोर बेचने के आरोप में उसके पास से 4 गट्टू बरामद करते हुए गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे...
Translate »
error: Content is protected !!