4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और पांचवे को बाद में गिरफ्तार किया : कोर्ट ने कहा कि यह बेहद ही घिनौनी घटना है, इस पर की जाए सख्त कार्रवाई

by

तरन तारन. पंजाब के तरन तारन में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने कहा कि यह बेहद ही घिनौनी घटना है, इस पर सख्त कार्रवाई की जाए। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में जवाब देते हुए बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और अब तक पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

राज्य सरकार ने बताया कि जिस मोबाइल से इस पूरी घटना का वीडियो बनाया गया था। उसे भी पुलिस द्वारा जब्त किया जा चुका है. आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, कोर्ट ने अब तक की गई कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट 30 अप्रैल को पेश करने का आदेश दिया।  गौरतलब है कि पंजाब के तरनतारन जिले के एक गांव में 31 मार्च को एक 55 साल की महिला के साथ उसके बेटे के ससुराल वालों ने कथित तौर पर मारपीट की और उसे अर्धनग्न करके घुमाया. पुलिस ने जानकारी देते हुए बाताया कि पीड़ित महिला के बेटे ने एक लड़की से उसके परिजनों के इच्छा के खिलाफ शादी की थी।

पुलिस ने शनिवार, 6 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और पांचवे को बाद में गिरफ्तार किया गया. घटना का कथित वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह अपने घर पर अकेली थी, तब उसके बेटे के ससुराल वालों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ डाले।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर दो युवकों ने सामूहिक किया दुष्कर्म : छात्रा को हरोली क्षेत्र के पास छोड़कर फरार

एएम नाथ । ऊना। बसोली गांव के तहत धार्मिकस्थल में 16 वर्ष की नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और आरोपी छात्रा को हरोली क्षेत्र के पास छोड़कर चले...
article-image
पंजाब

शहर के बंगा चौक पर किसान संगठनों ने निकाली विशाल रैली

गढ़शंकर: अखिल भारतीय किसान सभा ने आज संयुक्त किसान मोर्चा (एसएफएम) द्वारा दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के संघर्ष को रद्द करने की मांग के मद्देनजर शहर के बंगा चौक में बंद का आह्वान...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के ज़ीरो बिजली बिल के बाद अब हॉस्पिटल के बिल भी ज़ीरो – डॉ. बलबीर सिंह

हेल्थ मिनिस्टर ने पटियाला में हेल्थ कार्ड सेंटर्स का उद्घाटन किया…..*कहा, चीफ मिनिस्टर हेल्थ स्कीम के तहत अमीर से गरीब तक एक जैसा इलाज पटियाला, 24 जनवरी:  पंजाब के हेल्थ और फैमिली वेलफेयर मिनिस्टर...
article-image
पंजाब

महिलाओं के लिए स्मार्टफोन बैन, अजीबोगरीब फरमान से हड़कंप, वजह क्या?

राजस्थान के जालौर जिले में पंचायत के एक फैसले ने सामाजिक बहस छेड़ दी है। सुंधामाता पट्टी से जुड़े चौधरी समाज की पंचायत ने 15 गांवों की बहू-बेटियों के लिए कैमरे वाले मोबाइल फोन...
Translate »
error: Content is protected !!