4 किलो 964 ग्राम अफीम सहित दो काबू : पुलिस ने लिया 3 दिन का रिमांड

by

जालंधर। गदईपुर से आधी रात को पुलिस ने एक सूचना के आधार पर 4 किलो 964 ग्राम अफीम के साथ दो लोगों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान झारखंड के पलामू निवासी 23 वर्षीय विनय और उसके 42 साल के मौसा अवधेश के रूप में हुई। झारखंड के पलामू के रहने वाले विनय और उसके मौसा अवदेश को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया किया गया। इस संबंध में थाना-8 में एनडीपीएस एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है। सीपी डॉ. एस भूपति ने बताया कि सूचना मिली थी कि गदईपुर एरिया में दो तस्कर अफीम की सप्लाई देने आ रहे हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई कि विनय के पिता रघुनंदन को सिटी पुलिस ने दस वर्ष पहले 5 किलो 200 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा था। इस केस में उसे पांच वर्ष की कैद भी हो चुकी है। विनय ने बताया कि उसके पिता ने उसे बताया था कि सिटी में अफीम की ज्यादा मांग है। इसलिए सप्लाई देने आए थे। विनय ने माना कि वह अपने मौसा के साथ मिलकर अफीम झारखंड से एक लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीद कर मोटा मुनाफा कमा कर आगे बेच देता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. राज कुमार ने सुनी लोकसभा हलका होशियारपुर के लोगों की समस्याएं

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने अपने निवास पर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा क्षेत्र की...
article-image
पंजाब , समाचार

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 14वें फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़ : पहले दिन फतेहपुर खुर्द और बंगा की टीमों ने आपने मैचों में की जीत दर्ज

गढ़शंकर, 17 नवम्बर : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा स्वर्गीय दिलप्रीत सिंह ढिल्लों की याद को समर्पित 14वें वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का सरदार जरनैल सिंह स्टेडियम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये कर दी पेमेंट : हिमाचल में एक और घोटाला, पंचायतों में स्कूटर-बाइक में रेत और बजरी की सप्लाई

एएम नाथ।  नाहन :  हिमाचल प्रदेश में सिरमौर की दो पंचायतों में स्कूटर और बाइक पर रेत-बजरी की ढुलाई का मामला सामने आया है. आरटीआई में खुलासा हुआ है कि इसमें 50 लाख रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!