4 की मौत : पंजाब के मोगा से श्रद्धालुओं को लेकर जा रही पिकअप गाड़ी चामुंडा-धर्मशाला मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त

by

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला-चामुंडा मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। पंजाब के मोगा से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही एक पिकअप वाहन इक्कू मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयावह था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, वाहन श्रद्धालुओं को लेकर चामुंडा देवी मंदिर की ओर जा रहा था। इक्कू मोड़ के पास चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और पिकअप सड़क किनारे पलट गई। पलटने की वजह से वाहन में सवार कई यात्री बाहर गिरे, जिससे गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती अनुमान के अनुसार, तेज रफ्तार और मोड़ पर संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह हो सकती है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है और श्रद्धालुओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने झुककर तीन बार छुए बीजेपी प्रत्याशी के पैर,

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए करावल नगर सीट पर बड़ी रैली आयोजित की। इस रैली में उन्होंने आम आदमी पार्टी  और कांग्रेस पर तेज निशाना साधा।  ...
पंजाब

सी-पाइट कैंप तलवाड़ा में भारतीय सेना के लिखित पेपर की तैयारी हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करने बारे/जिला रोजगार अधिकारी : रमनदीप कौर

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  जिला रोजगार अधिकारी रमनदीप कौर ने बताया कि भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित पेपर की तैयारी के लिए सी-पाइट कैंप तलवाड़ा में प्रशिक्षण शुरू हो गया है।...
article-image
पंजाब

हैप्पी फोर्जिंग्स का ₹438 करोड़ का पंजाब में निवेश : 1,250 नई नौकरियों का वादा

लुधियाना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, पंजाब सरकार की उद्योग-समर्थक नीतियों ने राज्य को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। हाल ही में, लुधियाना की प्रसिद्ध कंपनी हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड (HFL) ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शाहीद भगत सिंह ने नानके गांव मोरांबाली का मामला : भाजपा नेता निमिषा मेहता व लोगों ने नाराजगी जताई ,शहीद भगत सिंह की माता के नाम पर बने अस्पताल की जगह आम आदमी क्लिनिक लिखने पर

गढ़शंकर – आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा आजादी की लड़ाई में बलिदान करने वाले शहीदों के नाम पर बने सरकारी अस्पतालों के नाम मुहल्ला क्लिनिक व आम आदमी क्लीनिक रखने के विरोध में स्वर...
Translate »
error: Content is protected !!