4.5 लाख करोड़ का कर्ज : महिलाओं से हजार रुपये देने का वादा सिर्फ छलावा – सुनील जाखड़ हमला

by

बरनाला :  पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने बरनाला में प्रेस वार्ता के दौरान आप सरकार के आखिरी बजट को ‘पंजाब की जड़ें उखाड़ने वाला बजट’ बताया है। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों भी मौजूद थे।

प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब पर साढ़े चार लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ गया है। आप सरकार महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये देने की बात कर रही है, लेकिन इसके लिए रूपया कहां से आएगा।

इस अवसर पर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाबी कहावत ‘पलले नी घेला करदी मेला मेला’ सुनाते हुए कहा कि पंजाब के पास पैसा ही नहीं है, ऐसे में गारंटियां कैसे पूरी होंगी? केवल ढिल्लों ने कहा कि आज पंजाब में अमन-कानून की स्थिति बहुत भयानक हो चुकी है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।

सुनील जाखड़ ने बताया कि 14 मार्च को मोगा में भाजपा की एक विशाल रैली आयोजित की जा रही है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इस रैली को लेकर आज बरनाला जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की गई। जाखड़ ने कहा कि भाजपा के लिए यह एक ऐतिहासिक रैली होगी , क्योंकि अब पंजाब के लोगों के लिए भाजपा ही एकमात्र उम्मीद बची है।

इस अवसर पर वाईएस स्कूल के डायरेक्टर वरूण भारती, भाजपा जिला प्रधान यादविंदर शैंटी, कपिल कांसल,मोहित गोयल मनी, बरनाला प्रधान भरत कांसल,नरिंदर गर्ग नीटा, राजू चौधरी, एडवोकेट विशाल शर्मा, प्रधान पुनीत कौशल, गुरदर्शन सिंह बराड़,मेानू गोयल आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पंजाब में सरकारी कार्यालय, बजार, मंदिर, गुरूदुारे व मसजिदें इत्यादि सभी कुछ खुला लेकिन स्कूल बंद : स्कूल प्रबंधक

गढ़शंकर: गढ़शंकर तहसील के अंर्तगत पड़ते ईलाके बीत के निजी स्कूलों के प्रमुखों व प्रबंधकों की मीङ्क्षटंग एनएसएएम एसएस स्कूल अचलपुर के प्रबंधक सुच्चा सिंह बराड़ की अध्यक्षता में शीला देवी मेमोरियल हाई स्कूल...
article-image
पंजाब

जिला पुलिस ने डेढ महीने में चोरी के 35 मोटरसाईकल और दो ट्रैकटर बरामद : चोरी के 19 मोटरसाईकल और दो ट्रैकटर गढ़शंकर पुलिस ने ही किए बरामद

होशियारपुर । जिला होशियारपुर में चोरी हुए वाहनों को ढूंढने के लिए एसएसपी सुरिंद्र लांबा के निर्देशों पर पुलिस दुारा चलाई मुहिंम तहत वर्ष 2024 में डेढ महीने में बिभिन्न अरोपियों से चोरी किए...
article-image
पंजाब

अगवा युवक पुलिस ने 24 घंटे में अगवकरो के चुंगल से छुड़वाया, एक आरोपी ग्रिफ्तार

होशियारपुर: होशियारपुर की मुख्य सब्जी मंडी के आड़ती के बेटे का फ़िल्मी अंदाज़ में किडनेप किया और अगवा करने वाले युवक की कार भी साथ ले गए थे और बाद में आरोपियों ने होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!