4.5 लाख करोड़ का कर्ज : महिलाओं से हजार रुपये देने का वादा सिर्फ छलावा – सुनील जाखड़ हमला

by

बरनाला :  पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने बरनाला में प्रेस वार्ता के दौरान आप सरकार के आखिरी बजट को ‘पंजाब की जड़ें उखाड़ने वाला बजट’ बताया है। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों भी मौजूद थे।

प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब पर साढ़े चार लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ गया है। आप सरकार महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये देने की बात कर रही है, लेकिन इसके लिए रूपया कहां से आएगा।

इस अवसर पर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाबी कहावत ‘पलले नी घेला करदी मेला मेला’ सुनाते हुए कहा कि पंजाब के पास पैसा ही नहीं है, ऐसे में गारंटियां कैसे पूरी होंगी? केवल ढिल्लों ने कहा कि आज पंजाब में अमन-कानून की स्थिति बहुत भयानक हो चुकी है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।

सुनील जाखड़ ने बताया कि 14 मार्च को मोगा में भाजपा की एक विशाल रैली आयोजित की जा रही है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इस रैली को लेकर आज बरनाला जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की गई। जाखड़ ने कहा कि भाजपा के लिए यह एक ऐतिहासिक रैली होगी , क्योंकि अब पंजाब के लोगों के लिए भाजपा ही एकमात्र उम्मीद बची है।

इस अवसर पर वाईएस स्कूल के डायरेक्टर वरूण भारती, भाजपा जिला प्रधान यादविंदर शैंटी, कपिल कांसल,मोहित गोयल मनी, बरनाला प्रधान भरत कांसल,नरिंदर गर्ग नीटा, राजू चौधरी, एडवोकेट विशाल शर्मा, प्रधान पुनीत कौशल, गुरदर्शन सिंह बराड़,मेानू गोयल आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर की पुरातन विरासत को संजोते हुए करवाया जाएगा इसका सौंदर्यीकरण: सुंदर शाम अरोड़ा

होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पूरे विश्व में वुड इनले वर्क के लिए प्रसिद्ध होशियारपुर के डब्बी बाजार के सौंदर्यीकरण को लेकर मसौदा तैयार कर लिया...
पंजाब

मारपीट के आरोप में दोनों पक्षों के 7 लोगों पर मामला दर्ज

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने मारपीट के आरोप में दोनों पक्षों के कुल 7 लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव देनोवाल कलां निवासी शाम लाल ने पुलिस को...
article-image
पंजाब

कोमल मित्तल ने दलजीत अजनोहा को पत्रकारिता में प्रतिष्ठित डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर दी बधाई

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने दलजीत अजनोहा को सीडरब्रुक यूनिवर्सिटी, यूएसए द्वारा पत्रकारिता में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी। दलजीत अजनोहा, एक...
article-image
पंजाब

मजीठा शराब कांड : पौने दो लाख लीटर शराब, 35 ड्रम और 15 भट्ठियां पुलिस ने की नष्ट

अमृतसर :  मजीठा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले के बाद पठानकोट पुलिस और एक्साइज विभाग सख्त हुए हैं। पंजाब पुलिस, एक्साइज विभाग और हिमाचल पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!