4 को टांडा में तीज त्यौहार में शामिल होंगी मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डा. गुरप्रीत कौर : विधायक जसवीर राजा गिल ने बैठक कर तैयारियों का लिया जायजा

by

टांडा, 12 अगस्त: उड़मुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर 14 अगस्त को टांडा के वड़ैच फार्म में आयोजित होने वाले तीज त्यौहार में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस खास अवसर पर टांडा और आसपास के क्षेत्र की महिलाओं के लिए तीज का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने वड़ैच फार्म में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों को कहा कि वे सभी तैयारियों को समय पर और पूरी कुशलता के साथ पूरा करें, ताकि तीज त्यौहार का आयोजन भव्य और सफल हो सके। बैठक के दौरान एसडीएम टांडा व्योम भारद्वाज, डी.एस.पी हरजीत सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने भी तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

विधायक जसवीर सिंह गिल ने कहा कि तीज का यह त्यौहार हमारे समाज में महिलाओं के उत्साह और समर्पण का प्रतीक है, और इस बार इस आयोजन को और खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की उपस्थिति एक विशेष महत्व रखेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं के लिए कई सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे वे अपनी परंपराओं और संस्कृति के साथ जुड़ाव महसूस कर सकेंगी। विधायक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया और लोगों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सांसद मलविंदर सिंह कंग के साथ संयुक्त रूप से चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड की बैठक की अध्यक्षता की

यात्रियों और विमानन सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास पक्षियों की आवाजाही रोकने/कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के अधिकारियों को निर्देश दिए चंडीगढ़, 11 अक्टूबर: चंडीगढ़ के सांसद और...
article-image
पंजाब

हर्षित राणा बने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, गांव पहुंचने पर उमड़ा जनसैलाब : शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी बधाई

नंगल, 6 सितंबर ।  उपमंडल नंगल के गांव रामपुर साहनी के होनहार युवा हर्षित राणा भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर गांव लौटे तो पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव पहुंचने...
article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर में तीन दिवसीय नेशनल लाॅ फेस्ट संपन्न : पीयूएसएसजीआरसी के आदित्य बख़्शी को बेस्ट क्लाइंट के तौर पर पुरस्कृत

होशियारपुर।   स्वामी सर्वानंद गिरी पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर में तीन दिवसीय नेशनल लाॅ फेस्ट संपन्न हुआ। अंतिम दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित स्टार नाइट में प्रसिद्ध पंजाबी गायक खान भैणी ने अपनी गायकी से उपस्थिति...
Translate »
error: Content is protected !!