4 घंटे में 4 बड़े संकेत : पहलगाम हमले के बाद भारत कुछ बड़ा करने वाला

by

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत पाकिस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है. इन आशंकाओं को पिछले 4 घंटे के चार बड़े एक्शन ने और ज्यादा बल दिया है. कहा जा रहा है कि भारत पहले की तरह ही सीमा पार आतंकियों को खत्म करने का अभियान चला सकता है।

2016 और 2019 में भारत ने आतंकी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक किया था. दोनों ही सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान के 500 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए थे।

पाकिस्तान पर होगा एक्शन, यह है संकेत ….

गृह मंत्री शाह की हाईलेवल मीटिंग : आतंकी हमले के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह घाटी पहुंच गए. शाह खुद पूरे मामले को देख रहे है. कश्मीर में शाह ने एलजी मनोज सिन्हा और सेना के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की है. बैठक के बाद शाह ने किसी को भी नहीं बख्शने की बात कही है.
शाह ने कहा है कि आतंक के आगे हम नहीं झुकने वाले हैं. शाह खुद घटनास्थल का भी मुआयना करने पहुंचे हैं. कहा जा रहा है कि घाटी की वस्तुस्थिति लेने के बाद ही आगे की रणनीति तैयार की जाएगाी।

दूसरे रूट से आए पीएम मोदी :  पहलगाम में जब आतंकी हमला हुआ, तो उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी में थे. मोदी वहां का दौरा रद्द कर तुरंत भारत आ गए. रिपोर्ट के मुताबिक पीएम पाक के एयर स्पेस के बदले किसी और रूट से दिल्ली आए हैं. मोदी के इस कदम से पाकिस्तान को सीधे चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है। दिल्ली में पीएम कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की मीटिंग लेंगे. कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी सबसे उच्च स्तर की समिति है. इसमें सुरक्षा से जुड़े बड़े फैसले लिए जाते हैं।

तीनों सेना तैयार, रक्षा मंत्री ने ली बैठक :  पहलगाम घटना के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुख की बैठक ली है. इस बैठक में तीनों सेना प्रमुख ने तैयार होने की बात कही है. यानी आगे के एक्शन के लिए सरकार जो भी फैसला करेगी, उसे आसानी से पालन किया जा सकेगा। पिछली बार वायुसेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। वायुसेना के कमांडर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर दो अलग-अलग सर्जिकल स्ट्राइक में 500 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया था।

पाकिस्तान में डर का माहौल :  पाकिस्तान में डर का माहौल है. पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने एक बयान में कहा है कि अगर भारत हमला करता है तो यहां की सभी पार्टियां मिलकर उसका विरोध करेगी. फवाद से पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्याजा आसिफ ने हमले में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं बताया है। वहीं सेटेलाइट से आई रिपोर्ट के मुताबिक पूरी रात पाकिस्तान सीमा के आसपास उसके वायुसेना के विमान एक्टिव रहे. पाक ने खुफिया जानकारी जुटाने के लिए 2 फाइटर जेट तैनात किए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद : कुल्लू  पुलिस ने दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

कुल्लू, 28 जनवरी :  थाना कुल्लू  पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।  नशा तस्करी का मामला उस दौरान सामने आया जब रविवार को पुलिस दल राष्ट्रीय उच्च...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीए हो गया 53% -केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिली बड़ी राहत : जुलाई 2024 से प्रभावी महंगाई भत्ते (डीए) में भारत सरकार ने 3% की वृद्धि की घोषणा की

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण विकास में, भारत सरकार ने जुलाई 2024 से प्रभावी महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की वृद्धि की घोषणा की है। इस वृद्धि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने प्रवासी मजदूरों को बांटे मास्क

ऊना: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने गत देर सांय ऊना जिला के बसाल गांव में स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले प्रवासी मजदूरों को रेड क्रॉस सोसाइटी व चाइल्डलाइन द्वारा बनाए गए कपड़े के मास्क...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1984 के सिख-विरोधी दंगे : सज्जन कुमार के खिलाफ सजा पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा

नई दिल्ली। मामले में महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है।  दिल्ली उच्च न्यायालय ने सज्जन कुमार के खिलाफ सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। सज्जन कुमार को इस मामले में दोषी ठहराया गया था,...
Translate »
error: Content is protected !!