4 से 7 मार्च तक होंगे कलाकारों के ऑडिशन –  राज्य स्तरीय नड़वाड़ मेला सुंदरनगर की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को अधिमान देने के साथ स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता : SDM गिरीश समरा

by
सुंदरनगर 24 फरवरी।   राज्य स्तरीय नड़वाड़ मेला सुंदरनगर की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को अधिमान देने के साथ स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर गिरीश समरा ने बताया कि 22 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की पांच सांस्कृतिक संध्यांओं के लिए नवोदित व अन्य कलाकारों के चार से सात मार्च तक ऑडिशन करवाए जायेंगे ताकि स्तरीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जा सके।
उन्होंने कहा कि इस दौरान ऑडिशन सुबह 11:00 बजे से शाम तक सामुदायिक भवन (कम्युनिटी हॉल) नजदीक जवाहर पार्क में होंगे । जिला के कलाकारों की सुविधा के लिए उपमंडलवार 4 मार्च को सुंदरनगर, बल्ह ,गोहर, वाली चौकी, थुनाग और करसोग तथा 5 मार्च को सदर, कोटली, पधर, जोगिंदर नगर, धर्मपुर और सरकाघाट के कलाकारों के ऑडिशन होंगे इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य जिलों के लिए 6 मार्च को बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा और चंबा तथा 7 मार्च को कुल्लू ,लाहौल स्पीति ,किन्नौर ,शिमला, सोलन और सिरमौर जिला के कलाकारों के ऑडिशन होंगे उन्होंने बताया कि प्रदेश के ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाली संस्थाओं व कलाकारों को ऑडिशन में छूट दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ऊना को देंगे 296.32 करोड़ रुपए की सौगातः सत्ती

प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में होंगे शामिल, पुराना बस स्टैंड पर होगा समारोह ऊना, 4 अक्तूबरः सात अक्तूबर को ऊना विस क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 296.32...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जे.पी. नड्डा ने आपने गांव अमरपुर में किया मतदान : कहा मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, हर नागरिक करे अपने मताधिकार का करें प्रयोग

एएम नाथ । बिलासपुर, 30 मई । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने शनिवार को पंचायती राज चुनावों में अपने गांव में मतदान करने के बाद प्रदेशवासियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस हमीरपुर का लोकार्पण किया : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से

शिमला : जय राम ठाकुर ने कहा कि इस ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस को 3.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है, इसका शिलान्यास 6 दिसंबर, 2019 को किया गया था और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सिंह सत्ती ने बडैहर में सामुदायिक भवन का किया भूमि पूजन,

ऊना, 31 दिसंबर: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना सदर विस क्षेत्र के तहत आने वाले बडैहर में लगभग 15 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक...
Translate »
error: Content is protected !!