40 लाख की बेकरी मालिक से मांगी रंगदारी : दुकान के बाहर फायरिंग

by

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले के कत्थूनंगल थाने के अधीन गांव चविंडा देवी में गैंगस्टरों के गुर्गों ने 40 लाख की रंगदारी नहीं मिलने पर बेकरी के बाहर गोलियां चलाईं।

एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपितों को काबू कर लिया जाएगा।

बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां

चविंडा देवी गांव निवासी चंदन सुंदर ने बताया कि उसकी इलाके में बेकरी की दुकान है। 20 दिन से उसे अज्ञात विदेशी नंबरों से धमकियां मिल रही थीं कि 40 लाख रुपये दे दो नहीं तो परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा।

गैंगस्टर धमका रहे थे कि अगर पुलिस के पास शिकायत की तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। बेकरी मालिक ने आरोपितों के कॉल उठाने बंद कर दिए थे।

वीरवार को वह दुकान में बैठा था कि बाइक सवार दो युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उसने व दुकान पर काम करने वाले कर्मियों ने छिपकर जान बचाई। पांच से छह राउंड गोलियां चलाने के बाद आरोपित बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1 पिस्तौल, 5 कारतूस और फर्जी आधार कार्ड समेत खरड़ पुलिस ने एक गिरफ्तार किया

खरड़ :  पुलिस ने एक व्यक्ति को  अवैध पिस्तौल, पांच कारतूसों और फर्जी आधार कार्ड समेत गिरफ्तार किया है। डीएसपी-1 खरड़ कर्ण सिंह संधू ने बताया कि सिटी खरड़ पुलिस के एसएचओ के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप : डीएसपी की भी बढ़ गई मुश्किलें

जालंधर। इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने और दूसरी महिला से वीडियोकॉल पर अभद्र बातचीत के मामले में अब फिल्लौर के डीएसपी सरवण सिंह बल्ल की मुश्किलें बढ़ गई...
article-image
पंजाब

भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की तरक्की से प्रेरित होकर AAP में शामिल हो रहे नेता : मनीष सिसोदिया

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा राजनीतिक समर्थन मिला, जब...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में ‘खालसा पंथ के सृजन दिवस’ को समर्पित रक्तदान कैंप में 43 यूनिट रक्तदान

गढ़शंकार।   बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के उन्नत भारत अभियान, एनएसएस तथा एनसीसी यूनिट द्वारा प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में ‘खालसा पंथ के सृजन दिवस’ को समर्पित रक्तदान कैंप...
Translate »
error: Content is protected !!