40 लाख रूपये से निर्मित वाओ मार्ट का शुभारंभ वीरेंद्र कंवर ने किया

by
ऊना  16 मार्चः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज मुबारिकपुर में 40 लाख रूपये से निर्मित वाओ मार्ट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त एवं स्वाबलंबी बनाना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 27 हजार महिला स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं, जो विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को सोमभद्रा ब्रांड का नाम दिया गया है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि यह वाओ मार्ट ग्रामीण विकास विभाग ने नाबार्ड के साथ मिलकर तैयार किया है। उन्होंने कहा कि वाओ मार्ट एक उपयुक्त स्थान पर खोला गया है, जहां स्वयं सहायता समूहों के तैयार किए उत्पादों की बिक्री अधिक होगी, क्योंकि इस रास्ते से हजारों श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के दर्शनार्थ जाते हैं। इससे स्वयं सहायता समूहों के तैयार उत्पादों को बेचने में काफी आसानी रहेगी और उन्हें आर्थिक लाभ होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पादों को बेचने के लिए राज्य में हिमईरा के माध्यम से 100 से अधिक दुकानें भी खोली गई हैं।
इसके अतिरिक्त वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला व राज्य स्तर पर स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को सेल करने के लिए साप्ताहिक मेलों का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी सुदृढ़ करने में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का काफी बड़ा योगदान रहेगा। कंवर ने कहा कि बैंबू इंडिया के सहयोग से जिला ऊना के बसाल में एक बड़ा प्लांट लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। उन्होंने कहा कि अब विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के तैयार किए गए उत्पाद ऐमेजॉन वेबसाइट पर दुनिया भर के लोग क्रय करेंगे।
इस मौके पर वाओ मार्ट के लिए विधायक बलबीर चौधरी ने अपनी ऐच्छिक निधि से कौशल विकास केंद्र में पतल बनाने वाली मशीन लगाने के लिए 75 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, चिंतपूर्णी विधायक बलवीर चैधरी, डीसी राघव शर्मा, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीएम अंब मनेश यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारी व विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अपने तुगलकी फैसले से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कुचलना चाहती है सरकार – नई होम स्टे पॉलिसी पर बोले नेता प्रतिपक्ष सरकार न रोज़गार के अवसर दे रही है और न ही ख़ुद रोज़गार करने दे रही है : जयराम ठाकुर

होम स्टे की रजिस्ट्रेशन फीस में 150 गुना की वृद्धि सरकार की संवेदनहीनता गांवों में दो कमरे में होम स्टे चलाने वाले कहाँ से लाएंगे जीएसटी नंबर एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

शराबी बेटे की हत्या के लिए 8 लाख की सुपारी माता पिता ने दी : आरोपियों ने शराब पिलाई और रस्सी से गला घोंटकर कर दी हत्या

हैदराबाद : शराबी बेटे के अत्याचारों से तंग आकर माता-पिता ने ही उसकी हत्या के लिए 8 लाख की सुपारी दे दी। मृतक साईं राम का पिता क्षत्रिय राम सिंह एक सरकारी स्कूल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिप्र में रैगिंग से जुड़ा मौत का मामला: यौन उत्पीड़न का आरोपी सहायक प्रोफेसर निलंबित

सोलन। धर्मशाला कॉलेज की छात्रा से रैगिंग व प्रताड़ना के बाद मौत मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के आदेश पर आरोपित एसोसिएट प्रोफेसर अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर से वृंदावन के लिए बस सेवा का उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने किया शुभारंभ

हमीरपुर 26 जनवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करने के बाद हमीरपुर बस स्टैंड पर वृंदावन के लिए बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने एचआरटीसी की...
Translate »
error: Content is protected !!