40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार : माइनिंग विभाग के एसडीओ सरबजीत और उनके ड्राइवर मणि राम

by

होशियारपुर – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने होशियारपुर में तैनात माइनिंग विभाग के एसडीओ सरबजीत और उसके ड्राइवर मनी राम को 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिमों को रजिन्दर सिंह निवासी गाँव पुर हीरां ज़िला होशियारपुर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया है।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता रजिन्दर सिंह ने सतर्कता विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और बताया कि वह प्लाटों/निर्माणधीन मकानों में भरत(मिट्टी) डालने के लिए मिट्टी से भरी ट्रालियों को लाने और ले जाने का काम करता है। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि उक्त एसडीओ सरबजीत और उनका ड्राइवर मनी राम अपना काम सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रति माह 40,000 रुपये की रिश्वत मांगता है।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद जालंधर रेंज के विजीलैंस ब्यूरो की यूनिट ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में फरियादी से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस टीम ने मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद की है। इस संबंध में उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के जालंधर थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी को बताया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दोषी : कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वेतन देने में भी आ रही दिक्कत

 एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही है, उसे अपने कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वेतन देने में भी दिक्कत आ रही है। 2023 में राज्य...
article-image
पंजाब

विन्नी पूरी को पहले जन्म दिवस की शुभकामनाएं

गढ़शंकर : गांव हैबोवाल की विन्नी पूरी को उसके पहले जन्म दिवस की हार्दिक शुभकानाएं और सतलुज ब्यास टाइम्स की और से विन्नी पूरी के पिता दीपक पूरी व माता उमा पूरी को बधाई।...
article-image
पंजाब , समाचार

समझ में ही नहीं आता कि भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं या अरविंद केजरीवाल के पायलट , मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कही भी जाते हैं, भगवंत मान प्लेन लेकर पहुंच जाते : गृह मंत्री अमित शाह

गुरदासपुर : समझ में ही नहीं आता कि भगवंत मान मुख्यमंत्री हैं या अरविंद केजरीवाल के पायलट । पंजाब का मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं, लेकिन वो तो यहां रहते ही नहीं। वो कभी दिल्ली,...
Translate »
error: Content is protected !!