400 करोड़ रुपये की लागत से बने बंगा फ्लाईओवर का सांसद तिवारी ने किया उद्घाटन, फगवाड़ा से रोपड़ तक आवाजाही की बड़ी समस्या हुई हल: मनीष तिवारी

by

बंगा : करीब 400 करोड़ रुपए की लागत से बना 3 किलोमीटर लंबा बंगा का फ्लाईओवर रोड आज चालू हो गया। इस अवसर पर फ्लाईओवर का उद्घाटन करने पहुंचे श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि इस रोड के चालू होने से फगवाड़ा से रोपड़ तक आवाजाही की बड़ी समस्या हल हो गई है। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा-रोपड़ मार्ग पर कुल 1400 करोड़ रुपए की लागत आई है, जिसमें 400 करोड़ रुपये केवल बंगा के इस एलिवेटेड रोड पर ही खर्च हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस रोड के चलते जिन दुकानदारों का नुकसान हुआ है, उनके नुकसान की भी किसी तरह भरपाई करने की कोशिश की जाएगी। तिवारी ने कहा कि उनका मानना है कि शहरों में ऐसे फ्लाईओवर नहीं निकलने चाहिएं और इनको बाईपास में तब्दील किया जाना चाहिए। इससे जहां शहर भी आबाद रहते हैं, वहीं पर ट्रैफिक की समस्या भी हल होती है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके सांसद बनने से पहले शुरु हो चुका था, इसलिए कोशिशों के बावजूद इसको बाईपास में तब्दील नहीं किया जा सका।
किसान आंदोलन की बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार है, तब तक इस मसले का हल नहीं निकल सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अहंकार में है और यह किसानों के बिलकुल खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को कंट्रोल करने में केंद्र सरकार पूरी तरह से असफल रही है और लोग इससे बेहद दुखी हैं।
इस अवसर पर जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सतवीर सिंह पल्लीझिक्की, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, डिप्टी कमिश्नर डॉ शेना अग्रवाल, एसएसपी अलका मीणा, एसडीएम बंगा विराज तिड़के, मार्किट कमेटी बंगा के चेयरमैन दरबजीत सिंह पूनी, पूर्व विधायक चौधरी मोहन लाल, ठेकेदार राजिंदर सिंह, बलदेव सिंह मखसूसपुर, डॉ हरप्रीत सिंह कैंथ भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने के उद्देश्य से 5,000 करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांटीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

ढली में नवनिर्मित बस स्टैंड जनता को किया समर्पित एएम नाथ।  शिमला ;; मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में 13.25 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित ढली बस अड्डा जनता को समर्पित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

10.50 लाख की ठगे : साइबर ठगों ने पूर्व सैनिक को आठ घंटे तक डिजिटल अरेस्ट

गढ़शंकर :  गांव सेखोवाल के सेवानिवृत सैनिक से साइबर ठगों ने मात्र आठ घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 10 लाख 50 हजार ठग लिए। बीत क्षेत्र के सखोवाल गांव के रमेश शर्मा (जो भारतीय सेना...
article-image
पंजाब

नशा मुक्ति केंद्रों पर इलाज के लिए भर्ती हुए, हजारों लोगों को अब नशामुक्ति दवाओं की लग गई लत : मुफ्त नशामुक्ति दवाएं उपलब्ध कराने पर 102 करोड़ रुपये खर्च कर रही सरकार

चंडीगढ़ :  राज्य में सरकारी और निजी नशा मुक्ति केंद्रों पर इलाज के लिए भर्ती किए गए हजारों लोगों को अब नशामुक्ति दवाओं की लत लग गई है।  पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर...
Translate »
error: Content is protected !!