400 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ : जापानी कंपनी से भगवंत मान सरकार ने मिलाया हाथ

by

चंडीगढ़ : पंजाब में औद्योगिक विकास को बड़ा प्रोत्साहन मिला है. जापान की अग्रणी कंपनी टॉपन स्पेशलिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (टी.एस.एफ.) ने बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के साथ अपनी विस्तार योजना का समझौता किया है।

इसके तहत 400 करोड़ रुपए का निवेश करने के लिए औपचारिक समझौता किया गया है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सहयोग वर्तमान और उभरते उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करने पर आधारित होगा। जापान दौरे पर गए  सीएम ने बताया कि टी.एस.एफ. और इन्वेस्ट पंजाब ने राज्य में एक स्किल एक्सीलेंस सेंटर स्थापित करने के लिए साझेदारी और सहयोग पर सहमति जताई है. इससे हुनरमंद/अर्ध-हुनरमंद व्यक्तियों, कामगारों और युवाओं को उच् स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके. उन्होंने कहा कि यह पहल उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ पंजाब में नए रोजगार अवसर भी उत्पन्न करेगी.

पंजाब और पूरे देश में टी.एस.एफ.

सीएम मान ने कहा कि यह समझौता (एमओयू )पंजाब और पूरे भारत में टी.एस.एफ. तथा अन्य बड़े उद्योगों में अप्रेंटिसशिप और रोजगार अवसरों के नए रास्ते खोलेगा. मान ने बताया कि यह परियोजना किसी पॉलिटेक्निक/तकनीकी संस्थान के साथ संयुक्त रूप से प्रशिक्षण और शैक्षणिक सहयोग को भी मजबूत करेगी.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उद्योग की जरूरतों के आधार पर टी.एस.एफ. वित्तीय सहायता, तकनीकी जानकारी, प्रशिक्षण सहयोग और पाठ्यक्रम निर्माण में भी मदद करेगा. इस दौरान अप्रेंटिसशिप की सुविधा भी उपलब्ध होगी और योग्य प्रशिक्षुओं को उपयुक्त रोजगार अवसर मिलेंगे. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों के कारण टी.एस.एफ. ने लगभग 400 करोड़ रुपए के निवेश से पंजाब में अपनी मौजूदा विनिर्माण सुविधा का विस्तार करने की औपचारिक इच्छा व्यक्त की है।

नये रोजगार सृजन का लक्ष्य :  मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निवेश का उद्देश्य उत्पादन क्षमता बढ़ाना, नये रोजगार सृजन, उन्नत तकनीक को शामिल करना और भारत में कंपनी की दीर्घकालिक उपस्थिति को मजबूत करना है. उन्होंने बताया कि टी.एस.एफ. ने पंजाब के प्रति अपनी लंबी अवधि की प्रतिबद्धता दोहराई है. मान ने कंपनी को राज्य में विस्तार और संचालन से जुड़े सभी कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

इस दौरान टी.एस.एफ. समूह ने पंजाब में काम करने के अपने अनुभव साझा करते हुए इसे मजबूत उद्योग-सरकार साझेदारी, आसान प्रक्रियाएँ, उच्च गुणवत्ता वाले कार्यबल की उपलब्धता, निर्बाध बिजली आपूर्ति और अनुकूल निवेश माहौल का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विस्तार परियोजना के माध्यम से यह साझेदारी और मजबूत होगी।  उन्होंने इस परियोजना के लिए आवश्यक स्वीकृतियों और संचालन प्रक्रियाओं को सरल बनाने में पंजाब सरकार और इन्वेस्ट पंजाब से निरंतर सहयोग की उम्मीद जताई

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार्गिल दिवस पर जीओजी टीम ने किया पौदारोपणा

गढ़शंकर। कार्गिल विजय दिवस के अवसर पर सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल हैबोवाल में जीओजी दुारा समागम का आयोजन कर बच्चों की कार्गिल की विजय गाथा की जानकारी प्रदान की और इस दौरान शहीदों की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला : पुलिस ने गोवा से 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस को पठानकोट अपहरण मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो मुख्य लोगों को गोवा के कुनकोलिन से गिरफ्तार किया है। दो लोगों की गिरफ्तारी की...
article-image
पंजाब

पांच दिवसीय भगवान श्री राम कथामृत का आयोजन 02 नवंबर से 06 नवंबर तक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सैक्टर 2, तलवाड़ा में किया जा रहा आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं समूह नगर निवासियों द्वारा पांच दिवसीय भगवान श्री राम कथामृत का आयोजन 02 नवंबर से 06 नवंबर तक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सैक्टर 2, तलवाड़ा में...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में “जिंदगी की सही दिशा” विषय पर सेमिनार आयोजित – जिंदगी में सफलता के लिए निरंतरता जरूरी – प्रिं डा. जसपाल सिंह

गढ़शंकर, 12 सितंबर : आज सरकारी हाई स्कूल डघाम में मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगल की रहिनुमाई में तथा स्कूल करियर गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार के नेतृत्व में “जिंदगी की सही दिशा” विषय पर एक...
Translate »
error: Content is protected !!