4,000 करोड़ की कर्ज सीमा की बहाल : पंजाब सरकार को बड़ी राहत

by

चंडीगढ़:पंजाब सरकार को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने पंजाब की कर्ज सीमा में की गई 4,000 करोड़ रुपये की कटौती को वापस लेते हुए इसे पुनः बहाल कर दिया है।

इस फैसले से राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले 9 महीनों में 3,080 करोड़ रुपये तक का कर्ज लेने की मंजूरी मिल गई है, जबकि शेष 920 करोड़ रुपये की अनुमति अंतिम तिमाही में दी जाएगी।

-पिछले महीने 16,477 करोड़ रुपये की कटौती

पिछले महीने केंद्र सरकार ने पंजाब की कुल कर्ज सीमा में 16,477 करोड़ रुपये की कटौती की थी, जिससे राज्य की वित्तीय योजनाओं पर असर पड़ने की आशंका थी। इस कटौती के विरोध में पंजाब सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर स्पष्ट किया कि 11,500 करोड़ रुपये की कटौती उचित नहीं है। इसके बाद केंद्र ने अपने निर्णय की समीक्षा करते हुए राहत प्रदान की है।

-4,000 करोड़ की कर्ज सीमा बहाल

केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पंजाब की कुल अनुमोदित कर्ज सीमा 51,176.40 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। हालांकि, अब तक केंद्र ने केवल 21,905 करोड़ रुपये की कर्ज सीमा को मंजूरी दी थी, जिससे राज्य के लिए वित्तीय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो गया था।

-खर्च और योजनाओं को संतुलित करने में मिलेगी सहूलियत

अब केंद्र द्वारा आंशिक रूप से राहत देने से पंजाब सरकार को अपने खर्च और योजनाओं को संतुलित करने में सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा 7,500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कर्ज सीमा बहाल करने का प्रस्ताव अभी मंत्रालय के विचाराधीन है, जिस पर आने वाले समय में फैसला लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव डल्लेवाल, भंडियार व हरवां में 273 मुफत गैस कुनैकशन व सिलंडर गोल्डी ने वितरित किए

गढ़शंकर: वन विभाग दुारा गढ़शंकर छे गावों में दिए जाने वाले गैस सिलंडरों के क्रम के तहत काग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने गांव भंडियार में 125 लोगो को,...
article-image
पंजाब

ऑक्सीजन प्लांट किया लोकार्पित सांसद मनीष तिवारी ने सिविल अस्पताल नवांशहर में

नवांशहर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज सिविल अस्पताल नवांशहर में नए लगाए गए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री लिमिटेड, टोंसा के...
article-image
पंजाब

मंत्री हरभजन सिंह ETO के काफिले में हुआ गंभीर हादसा : चार गनमैन और कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

गुरदासपुर – पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO का काफिला आज एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी पायलट गाड़ी एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिससे उनके...
article-image
पंजाब , समाचार

किसानों को करीब 1052 करोड़ रुपए की अदायगी की: करीब 9 लाख 77 हजार मीट्रिक टन धान की प्रदेश की मंडियों में अब तक आमद – कटारुचक्क

खाद्य व आपूर्ति मंत्री ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी सहित अनाज मंडी गढ़शंकर व सैलाखुर्द में खरीद प्रबंधों का लिया जायजा गढ़शंकर , 10 अक्टूबर : मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!