41.4 लाख रुपए की लागत से डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने किया सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों का उद्घाटन

by
सरकारी स्कूलों के विकास में पंजाब सरकार की ओर से नहीं छोड़ी जा रही कोई कमी: जय कृष्ण सिंह
गढ़शंकर/होशियारपुर, 24 मई: :  पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई शिक्षा क्रांति अभियान के अंतर्गत सरकारी स्कूलों के विकास कार्यों को नई दिशा मिल रही है। इसी क्रम में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में 41.4 लाख रूपए की लागत से निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया।
डिप्टी स्पीकर ने सरकारी प्राइमरी स्कूल टूटोमजारा, प्राइमरी स्कूल मेघोवाल दोआबा, मिडिल स्कूल मुग्गोवाल, मिडिल स्कूल लंगेरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर में नए क्लासरूम, चारदीवारी, शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतर शैक्षणिक माहौल मिले, ताकि वे आत्मविश्वास से भरकर आगे बढ़ सकें।
उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों पर लाखों रुपए की लागत आई है और इसका मकसद विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना है। श्री रौड़ी ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और गांव वासियों से अपील की कि वे इन सुविधाओं का संरक्षण करें और बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, अध्यापक, विद्यार्थी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वेदांत कुटिया भाम में वार्षिक भंडारा 9 मार्च को करवाया जाएगा : महंत बलजीत दास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव भाम के वेदांत कुटिया में संत विश्वानंद जी, ब्रह्मानंद जी और संत मोहन दास जी की याद को समर्पित वार्षिक भंडारा महंत बलजीत दास जी की ओर...
article-image
पंजाब

कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से धान की पराली में गेहूं की सीधी बिजाई संबंधी प्रदर्शनी का आयोजन

होशियारपुर, 17 नवंबर: किसानों को धान की पराली प्रबंधन संबंधी जागरुक करने के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के जिला स्तरीय प्रसार संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल की ओर से गांव बुगरा के तरनजीत...
article-image
पंजाब

Mandeep Kaur Secures First Position

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.1 :  In an effort to increase students’ awareness of Punjabi language, literature, culture, history, and geography, the Linguistic Department of Punjab organized a quiz competition under the guidance of Director Jaswant Singh...
Translate »
error: Content is protected !!