42.71 लाख रुपए किसान सम्मान निधि के अपात्रों से रिकवर किए

by
उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
ऊना  : उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां डीआरडीए सभागार में जिला ऊना के राजस्व अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित निशानदेही, लंबित कोर्ट केसों, तकसीम, ऑनलाइन शिकायत निवारण, 2/3 बिस्वा भू-आबंटन मामलों, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाण जारी करने संबंधी विषयों पर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अपात्र लाभार्थियों से अब तक 42.71 लाख रुपए की रिकवरी की गई है। डीसी ने कहा कि सभी अपात्रों से रिकवरी होगी तथा अधिकारी इस कार्य में तेजी लाएं। बैठक में डीसी ने निर्देश दिए कि सभी तरह के प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन बनाने को प्राथमिकता दी जाए तथा अधिकारी समयबद्ध ऑनलाइन आवेदन को निपटाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नियमित कोर्ट लगाकर राजस्व मामलों को निपटारा करें। साथ ही उन्होंने सभी एसडीएम को माह में एक बार अपने अधीनस्थ राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीसी डॉ अमित शर्मा, जिला के समस्त उपमंडलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा के कुप्रबंधन को सरकार और प्रशासन छुपाने में लगा : जयराम ठाकुर

यात्रा से आए लोग खोल रहे हैं सरकार की पोल, मंत्री पर बदसलूकी का आरोप लगना शर्मनाक हजारों की संख्या में लोग फंसे हैं और सरकार सब कुछ सही बताना चाह रही है नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल हाइकोर्ट पहुंचा विमल नेगी की संदिग्ध मौत का मामला : सुक्खू सरकार से मांगी रिपोर्ट

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस केस में सीबीआई जांच की मांग को हिमाचल हाईकोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेक्टर व नोडल अधिकारियों को किया वर्चुअली प्रशिक्षित : अनूप डोगरा

एएम नाथ। चम्बा निर्वाचन विभाग जिला चंबा द्वारा जिला के सभी 631 मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन 21 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के लिए नियुक्त जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परख-राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 के अंतर्गत राज्य नोडल अधिकारी एवं उपनिदेशक शिक्षा ने जांची तैयारियां

एएम नाथ। चंबा :  परख-राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 के अंतर्गत ज़िला के विभिन्न स्कूलों में  तैयारियों के निरीक्षण को लेकर आज  राज्य नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया एवं  उपनिदेशक शिक्षा-निरीक्षण   भाग सिंह ठाकुर  ने विभिन्न स्कूलों का...
Translate »
error: Content is protected !!