हवा में दूसरा फायर ,छर्रे चचेरे भाई के कंधों पर , हालत खतरे से बाहर : बहन की शादी में मिलनी रस्म के दौरान भाई ने बंदूक से हवा में फायर

by

देहरा : ग्राम पंचायत लग बलियाना में सोमवार रात को बहन की शादी में मिलनी रस्म के दौरान भाई ने बंदूक से हवा में दूसरा फायर करते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और छर्रे चचेरे भाई के कंधों पर लग गए जिससे वह गंभीर तौर पर घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल देहरा ले गए।
सिविल अस्पताल देहरा से उसे टांडा और फिर पीजीआई रैफर कर दिया गया है। जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल युवक की पहचान सुरेश कुमार के तौर पर हुई है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक और सैनिक स्कूल हमीरपुर के बड़सर के बणी में खुलेगा : अविनाश राय खन्ना

हमीरपुर : प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश का हमेशा ख्याल रखा है । हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री पोषण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 सितम्बर से 15 सितंबर तक आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

अधिक जानकारी के लिए 01899-222209 पर करें संपर्क एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार कार्यालय बालू चंबा के द्वारा जिला के विभिन्न उप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

25 किलो चरस मामले में अमृतसर से फरार एक व्यक्ति को चंबा पुलिस और मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो ने जडेरा में पकड़ा

चंबा : 25 किलो चरस के मामले में अमृतसर से फरार आरोपी को मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो और चंबा पुलिस ने जडेरा में पकड़ लिया। सदर थाना की टीम ने आरोपी को पकड़कर मादक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 21 लाख से बनी सड़क का किया लोकार्पण

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आज ऊना-अंब सड़क के प्राथमिक पाठशाला लालसिंगी भाग पर 21 लाख रूपये की लागत से सड़क की मैटलिंग व टायरिंग, आरसीसी व साइड ड्रेन के कार्य...
Translate »
error: Content is protected !!