48 लाख रुपये लिए-डंकी रूट से शख्स को भेजा अमेरिका : डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाला मुख्य आरोपी NIA ने किया गिरफ्तार

by
चंडीगढ़ : एनआईए ने रविवार को डंकी रूट के जरिये अवैध रूप से अमेरिका भेजने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ गोल्डी पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर का रहने वाला है।
आरोपी ने पंजाब के एक व्यक्ति को अवैध रूप से अमेरिका भेजा था, जिसे इस महीने की शुरुआत में भारत वापस भेज दिया गया।
एनआईए के बयान के अनुसार, पीड़ित पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है। गोल्डी ने उसे दिसंबर 2024 में डंकी रूट के जरिये अमेरिका भेजा था। इसके लिए आरोपी एजेंट ने उससे 45 लाख रुपये लिए थे। अमेरिकी अधिकारियों ने 15 फरवरी 2025 को उसे भारत निर्वासित कर दिया। निर्वासन के बाद पीड़ित ने आरोपी एजेंट के खिलाफ शिकायत की।
13 मार्च को एनआईए ने अपने हाथ में लिया मामला
शिकायत के बाद पंजाब पुलिस ने आरोपी एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज की। 13 मार्च को एनआईए ने मामले को अपने हाथों में लिया। एनआईए की जांच में पता चला कि आरोपी गोल्डी के पास लोगों को विदेश भेजने के लिए कोई लाइसेंस या कानूनी परमिट नहीं था। फिर भी, गोल्डी ने पीड़ित को अमेरिका भेजने के लिए डंकी रूट का इस्तेमाल किया और उसे स्पेन, साल्वाडोर, ग्वाटेमाला और मैक्सिको के रास्ते अमेरिका भेज दिया।
गोल्डी के सहयोगियों ने पीड़ित के साथ की मारपीट
एनआईए की जांच में बताया गया है कि आरोपी गोल्डी के सहयोगियों ने डंकी रूट के जरिये यात्रा के दौरान पीड़ित के साथ मारपीट भी की। उसका शोषण किया गया। इतना ही नहीं पीड़ित के पास मौजूद डॉलर भी छीन लिए गए।
मानव तस्करी सिंडिकेट द्वारा यात्रा को बनाया जाता है सुगम
बता दें कि अप्रवासी बिना उचित दस्तावेज के अमेरिका जैसे देशों में प्रवेश करने के लिए डंकी रूट का इस्तेमाल करते हैं। यह एक जोखिम भरी और कठिन यात्रा है, जिसे आमतौर पर मानव तस्करी सिंडिकेट द्वारा सुगम बनाया जाता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मन की बात की बजाय अब जन की बात करें प्रधानमंत्री मोदी:दीवान

लुधियाना   : पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना महामारी के चलते दिनों-दिन गंभीर हो रहे देश के हालातों के मद्देनजर मन की बात करने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर-नंगल सड़क को जल्द बनाने की मांग को लेकर 29 अप्रैल को धरने की तैयारियों सम्पूर्ण ; मट्टू

गढ़शंकर l गढ़शंकर-नंगल सड़क को जल्द से जल्द बनाने की कंडी संघर्ष कमेटी की मांग को लेकर शनिवार 29 अप्रैल को ट्रक यूनियन गढ़शंकर के समीप धरने की तैयारी पूरी कर ली गयी है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने की शिमला विंटर कार्निवल–2024 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने शिमला विंटर कार्निवल–2024 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में जिला में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

शिमला, फरवरी 29 – अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने आज यहां बचत भवन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में जिला में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ...
Translate »
error: Content is protected !!