483 अंकों के साथ ऊना की अंकिता प्रथम – टॉप-10 में 75 में से 61 लड़कियाँ : HP बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

by
एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) धर्मशाला ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 83.18 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले वर्ष के 73.76 प्रतिशत के मुकाबले लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। इस बार टॉप-10 सूची में कुल 75 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है, जिनमें 61 लड़कियाँ और 14 लड़के शामिल हैं, जिससे लड़कियों की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि सामने आई है।
बोर्ड के चेयरमैन एवं डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया गया है।
परीक्षाएं 4 मार्च से 29 मार्च 2025 तक प्रदेश भर के 2,300 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थीं, जिनमें रेगुलर और एसओएस (State Open School) के कुल 93,494 विद्यार्थी शामिल हुए थे।
विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर की सहायता से देख सकते हैं, वहीं मार्कशीट डिजी-लॉकर पर भी उपलब्ध करवा दी गई है।
बोर्ड ने सभी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही परिणाम देखें और किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें।
रिजल्ट से जुड़ी किसी भी समस्या की स्थिति में विद्यार्थी बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सेवा, ध्यान और दान का मार्ग अपनाने से ही मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सकता है – आचार्य चेतना नंद भूरीवाले

बीटन ( ऊना) :   श्री सतगुरु भूरीवाले गुरगद्दी परम्परा (गरीबदास संप्रदाय) के श्री लालपुरी विष्णु धाम बीटन, हिमाचल प्रदेश मैं भूरीवाले गुरगद्दी के दूसरे गद्दीनाशीन  सतगुरु लाल दास भूरीवालिया के आगमन दिवस को समर्पित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री को दिव्य रथ यात्रा का निमंत्रण

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आज यहां श्री सत्य साईं सेवा संगठन हिमाचल प्रदेश ने संगठन की दिव्य रथ यात्रा का निमंत्रण दिया। हिमाचल प्रदेश में यह रथ यात्रा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर में 5 शव मिले, फैली सनसनी : मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल

कोच्चि  :  शहर के वदुथला इलाके में एक किराए के मकान से तीन मासूम बच्चों समेत पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या...
हिमाचल प्रदेश

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्‍कीम के लिए पीएम मोदी का धन्यवादः सत्ती, स्‍कीम के तहत कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, इलाज, बीमा और स्‍टाइपेंड की सुविधा

ऊना- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ स्कीम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है...
Translate »
error: Content is protected !!