49 लाख 70 हजार लागत वाली वाटर स्कीम का सकरुली में डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा शुभारंभ

by

गढ़शंकर : गांव सकरुली में काफी लंबे समय से पीने वाले पानी की समस्या से जूझ रहे गांववासियों के लिए हलका विधायक एवं डिप्टी स्पीकर विधानसभा पंजाब जयकृष्ण सिंह रोड़ी ने 49 लाख 70 हजार की लागत से बनने वाले ट्यूबवैल तथा 50 हजार लीटर समर्था वाली पानी की टंकी की शुरुआत अरदास करने के उपरांत की। रिबन कटाई की रस्म माननीय डिप्टी स्पीकर द्वारा गांव के बूथ अध्यक्ष गुरमेल सिंह से करवाई गई।
इस मौके पर डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रोड़ी ने कहा कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब में बड़े उद्योगपति निवेश करने जा रहे है। जिससे पंजाब में नौजवानों को रोजगार मिलेगा वहीं सरकारी खजाना भी भरेगा। उन्होंने कहा कि आने वाली 1 सितम्बर को सुबह 10 बजे मेहताबपुर के बाद दोपहर दो बजे गणेशपुर भारटा में जनतक मिलनी कार्यक्रम किए जा रहे हैं तथा इन कार्यक्रमों में 4 दर्जन से करीब गांवों की पंचायतें भाग लेंगी।
इस मौके पर सकरुली गांव की सरपंच अरविन्द्र कौर, मास्टर अरविन्द्र सिंह हवेली, गुरमेल सिंह बूथ अध्यक्ष, काा पदराणा, दिलावर सिंह, चारजीत सिंह, करनैल सिंह, संतोष कुमारी, अनीता रानी, बलवीर सिंह नंबरदार, जसविन्द्र सिंह, महेन्द्रपाल व नवजोत सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।
फोटो 131 डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रोड़ी गांव सकरुली में वाटर स्कीम का उद्घाटन करते हुए एवं उपस्थित पार्टी वर्कर एवं गांववासी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

41.4 लाख रुपए की लागत से डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने किया सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों का उद्घाटन

सरकारी स्कूलों के विकास में पंजाब सरकार की ओर से नहीं छोड़ी जा रही कोई कमी: जय कृष्ण सिंह गढ़शंकर/होशियारपुर, 24 मई: :  पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई शिक्षा क्रांति अभियान के अंतर्गत...
article-image
पंजाब

केंद्रीय योजनाओं का दुरुपयोग असहनीय, पात्रों तक लाभ पहुंचाए प्रदेश सरकार : अनुराग ठाकुर

एएम नाथ ।।शिमला : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत मिलने वाले मुफ्त और सस्ते राशन में सामने आई अनियमितताओं पर कड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!