498 ग्राम चरस सहित एक युवक को किया गिरफ्तार

by
जोगिंदर नगर : जोगिंदर नगर पुलिस ने देर रात नाके के दौरान चरस की बड़ी खेप बरामद की है। आपको बता दें कि नाके के दौरान पुलिस ने एक युवक से 498 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
नाके के दौरान युवक से 498 ग्राम चरस बरामद 
जानकारी के अनुसार, वीरवार देर शाम जोगिंदर नगर पुलिस थाना की टीम ने एएसआई लाल सिंह की अगुवाई में मंडी पठानकोट सड़क पर गुम्मा के जनवाण के पास नाका लगाया था। इसी दौरान मंडी की ओर से पैदल आ रहे युवक को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान युवक घबरा गया। युवक के घबराए हुए व्यवहार को देखते हुए टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस ने 498 ग्राम चरस बरामद की।
युवक की हुई पहचान
युवक की पहचान इंदर सिंह पुत्र ईश्वर दास,उम्र 35 वर्ष निवासी छाणग, पोस्ट आफिस गुम्मा जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चलती कार में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक : फ्लाईओवर पर हुआ मौत का तांडव

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अंबरनाथ फ्लाईओवर पर शुक्रवार शाम को हुए एक दुखद हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा पीढ़ी को दीमक की तरह खोखला कर देता है नशा : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जेम सेशन

एएम नाथ। भोरंज 29 नवंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन के तहत शुक्रवार को कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी खरवाड़ के सहयोग से यूनिवर्सिटी कैंपस में एक संवाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चमेरा-III बांध खडामुख के जलाशय से 20 जनवरी को देर रात छोड़ा जाएगा पानी

एएम नाथ। चंबा :  राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की चमेरा-III विद्युत परियोजना को 21 जनवरी से 5 फरवरी तक पूर्ण शटडाउन पर रखा जाएगा। परियोजना प्रबंधन द्वारा उपलब्ध करवाई गई जानकारी के अनुसार शटडाउन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के हलकों में पंचायत समिति उपचुनाव में काग्रेस को मिली हार : दिज्गजों के हलकों में 5 महीने में ही मतदाताओं का फैसला काग्रेस के खिलाफ

ऊना : प्रदेश में काग्रेस की सरकार बनने के पांच महीने के भीतर ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के विधानसभा हलकों में पंचायत समिति उपचुनावों में काग्रेस सर्मिथत प्रत्याशियों को मिली हार और गगरेट विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!