5 करोड़ नहीं दिए तो…..कबड्डी प्रमोटर रूपा से मांगी रंगदारी, गैंगस्टर मोहब्बत रंधावा के नाम से दी गई धमकी

by

मोहाली :  पंजाब के कबड्डी को प्रमोट करने वाले रूपा सोहाना से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। कॉल करने वाले ने खुद का नाम गैंगस्टर मोहब्बत रंधावा बताया है। धमकी दी कि रकम नहीं दी तो अंजाम बहुत गंभीर होगा।

रूपा को पंजाबी गायक मनकीरत औलख का करीबी माना जाता है। रूपा ने बताया कि जब उसे काॅल आई तब वह गाड़ी चला रहा था। उसके दोस्त ने कॉल रिसीव की। काॅलर ने कहा कि रूपा को बोलो बात कर ले, नहीं तो ठीक नहीं होगा।

यह भी कहा कि यूट्यूब पर नाम सर्च कर लेना, खुद अंदाजा हो जाएगा कि क्या अंजाम कर सकते हैं। कॉल करने वाले ने कबड्डी कप का जिक्र करते कहा कि उसे कह देना कि उसने भी मर जाना है। परिवार का हवाला देने पर जवाब दिया कि बच्चों वाला है, इसलिए समझा रहे हैं कि मामला निपटा ले।

रूपा का कहना है कि उन्हें अलग-अलग नंबरों से लगातार कॉल आ रही हैं, जिससे डर का माहौल बना हुआ है। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

रूपा का कहना है कि कबड्डी कप के दौरान मिल रही धमकियों के चलते उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई थी, लेकिन 18 मार्च को उनकी सिक्योरिटी वापस ले ली गई। उन्होंने निजी सुरक्षा गार्ड रखे, लेकिन उन्हें भी धमकी मिलने के बाद काम छोड़ना पड़ा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The people of Village Dgham

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb 11 : Fulfilling the long-standing demand of the people of village Dgham of Garhshankar Assembly constituency for “clean drinking water”, today MLA and Deputy Speaker of Punjab Assembly Jai Krishan Singh Rouri inaugurated...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर में मारा गया -अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी , दूसरा आरोपी फरार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर में अमृतसर के एक मंदिर के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी गुरसिदक सिंह  को मार गिराया है. पुलिस के मुताबिक़, 17 मार्च की सुबह हुए एनकाउंटर...
article-image
पंजाब

दहेज़ की मांग को लेकर मार-पीट व अमानवीय व्यवहार करने पर मामला दर्ज

माहिलपुर , 22 अगस्त : एसएसपी होशियारपुर को 4-7-2024 को एक लिखित शिकायत रशलीन बैंस पुत्री दलजीत सिंह निवासी बरखिलाफ शरणदीप सिंह शेरगिल पुत्र बख्शीश सिंह निवासी गांव चेता डाकघर फराला पुलिस स्टेशन बहराम...
article-image
पंजाब

महिला की अपने चार संगे संबंधियों के साथ आस्ट्रेलिया के फिलिप आईलैंड पर डूबने से मौत : हादसे में महिला के पति को बचा लिया गया

कपूरथला :  फगवाड़ा से अपने रिश्तेदारों के पास आस्ट्रेलिया गई महिला की अपने चार संगे संबंधियों के साथ फिलिप आईलैंड पर डूबने से मौत हो गई। समुद्र से अचानक उठी लहरों में डूब कर...
Translate »
error: Content is protected !!