5 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली : 88 साल के महंत द्वारका दास की, करीब 3 करोड़ मिलेंगे महंद द्वारका दास को

by

डेरा बस्सी : डेरा बस्सी के नजदीक गांव त्रिवेदी कैंप में एक 88 साल के महंत द्वारका दास की 5 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है। लोहड़ी बंपर का पहला इनाम उन्हें मिला है। लॉटरी निकलने की जानकारी मिलने के बाद से ही परिवार में खुशी का माहौल है और लड्डू बांटे जा रहे हैं। बुजुर्ग ने अपने पोते को पैसे देकर जीरकपुर से लोहड़ी बंपर का टिकट खरीदवाया था।
बुजुर्ग द्वारका दास ने बताया कि वह बीते 40 सालों से हर महीने टिकट खरीदते थे। वह अपनी टिकट की जीती हुई राशि को दोनों बेटे मुकेश और नरिंदर के अलावा अपने मंदिर पर भी खर्च करना चाहते हैं। महंत ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही अस्पताल से छुट्‌टी लेकर आए हैं। पैसे आने-जाने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। सारी जिंदगी उन्होंने मंदिर की सेवा की और इसी का फल उन्हें मिला है। लॉटरी विक्रेता लोकेश कुमार ने बताया कि पंचकूला रोड पर लक्की लॉटरी के नाम से उसका स्टॉल। महंत द्वारका दास क पोता निखिल शर्मा तकरीबन एक सप्ताह पहले उनके पास आया था। उसने कहा था कि दादा ने यह नंबर दिया है। आखिरी इन नंबरों का टिकट उन्हें दे दो। लोहड़ी बंपर से उन्होंने 500 रुपए का एक टिकट निखिल को दे दिया था।
महंत द्वारका दास को करीब 3 करोड़ मिलेंगे :
महंत द्वारका दास की खरीदी हुई लॉटरी के पांच करोड़ के इनाम में से तकरीबन 33 प्रतिशत टैक्स की राशि कटेगी। अन्य तकरीबन 3 करोड़ रुपए महंत को दिए जाएंगे। जल्द ही लॉटरी का टिकट जमा करवाने के बाद यह राशि महंत को मिल जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पीडब्ल्यूडी विभाग का अजब कारनामा : मूसलाधार बारिश मे बना दी सड़क

माहिलपुर के गांव नंगल ख़िलाड़िया व शेरपुर में बन रही सड़क का मामला माहिलपुर: यहां सड़क बनाते समय पीडब्ल्यूडी विभाग कई बातों का ध्यान रखा जाता है और अक्सर सड़क टूटने का मुख्य कारण...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी द्वारा हल्के के विकास के लिए ग्रांट देने का सिलसिला जारी कहा: मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करना प्राथमिकता

नूरपुर बेदी, 9 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से ग्रांट देने का सिलसिला जारी है। जिन्होंने गांव लसाड़ी...
article-image
पंजाब

चक्क सराय में 276 बच्चों को बांटे स्वेटर, कार्यक्रम में उपायुक्त ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

रोहित जसवाल। ऊना, 28 फरवरी। सेवा रक्षा प्रयास (एसआरपी) संस्था पोलियां पुरोहितां द्वारा शुक्रवार को अंब उपमंडल के प्राईमरी स्कूल चक्क सराय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना जतिन...
Translate »
error: Content is protected !!