5 किलोमीटर पैदल चलकर आपदा प्रभावितों से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम : आपदा प्रभावितों के पुनर्वास पर सरकार का विशेष फोक्स: अग्निहोत्री

by

हरिपुर के धंगड़ में भारी बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया
धर्मशाला, 27 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए सरकार कारगर कदम उठाएगी इस के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। रविवार को हरिपुर में आपदा प्रभावित धंगड़ पंचायत में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नुक्सान का जायजा लिया तथा प्रभावित परिवारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।उन्होंने कहा कि सभी विभागों को क्षतिग्रस्त योजनाओं एवं अन्य अधोसंरचना की मरम्मत में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मरम्मत एवं रख-रखाव कार्यों तथा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
आठ हजार करोड़ का हुआ है नुक्सान
उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भारी बारिश के चलते आठ हजार करोड़ का नुक्सान एवं 300 से अधिक लोग इस मानसून का शिकार होकर जान गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युद्व स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्यक्रम चला रही है और अपने स्रोतों से जो भी राज्यवासियों की सुरक्षा के लिए किया जा सकता है, वो किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों के पुनर्वास पर विशेष फोक्स किया जा रहा है।
आपदा से बचाव के लिए बनेगी स्थायी वैज्ञानिक योजना
बाढ़ सुरक्षा, भूस्खलन, भूकंप और अन्य संवेदनशील स्थितियों के लिए एक स्थायी वैज्ञानिक योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में पुलिस बल को आगे आकर कार्यवाही करनी होती है, ऐसे में इन बलों को त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए भी प्रशिक्षित करने पर बल दिया जाएगा। सभी शहरी स्थानीय निकायों द्वारा आदर्श भवन नियम अपनाने तथा इनके सख्ती से कार्यान्वयन पर भी बल दिया जाएगा।
प्रभावितों से मिलने के लिए पांच किमी पैदल पहुंचे डिप्टी सीएम
भारी बरसात से हरिपुर की धंगड़ पंचायत में भूस्खलन से दो दर्जन के करीब परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, प्रशासन ने सात परिवारों को धंगड़ में राहत शिविर में ठहराया गया है जबकि अन्य अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। रविवार को आपदा प्रभावितों से मिलने डिप्ट सीएम मुकेश अग्निहोत्री पांच किलोमीटर का पैदल सफर तय कर धंगड़ पहुंचे तथा आपदा प्रभावितों को प्रशासन को हरसंभव मदद देने के निर्देश भी दिए गए तथा उनके पुनर्वास के लिए त्वरित कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा गया।
इस अवसर पर विधायक होशियार सिंह, पूर्व में प्रत्याशी रहे डा राजेश शर्मा, एसडीएम शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न विभागों के लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आई.जी.एम.सी. में हुई घटना की जांच 24 दिसम्बर तक पूर्ण कर कार्रवाई करने के दिए निर्देश : सीनियर रेजिडेंसी  के लिए इंडक्शन ट्रेनिंग की जाए आरम्भः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग, इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला और निदेशालय चिकित्सा शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांस्टेबल को शराब माफिया ने पहले कार से घसीटा : फिर कुचलकर मार डाला

नई दिल्ली से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां के नांगलोई इलाके में शराब माफिया को रोकने की कोशिश कर रहे दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को कार से पहले दस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाग़ीपुल में मशीनें बढ़ाए तेज करे तलाशी अभियान : जयराम ठाकुर

प्रभावी के बजाय प्रभावितों को मिले आपदा रहता के तहत सहयोग बंज़ार के सोज़ा में माँ के नाम लगाया जयराम ठाकुर ने बूटा एएम नाथ। कुल्लू : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आनी विधानसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना बताए 9 महीने में 6 बार राहुल गांधी गए विदेश : CRPF ने लिखा पत्र

नई दिल्ली : देश के बड़े नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सिक्योरिटी को लेकर सनसनीखेज खबर सामने आई है। सीआरपीएफ के वीवीआईपी सिक्योरिटी प्रमुख सुनील जून ने को कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे...
Translate »
error: Content is protected !!