5 की मौत, 30 घायल : कोटकपूरा-फरीदकोट मार्ग पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर

by
फरीदकोट : पंजाब के कोटकपूरा-फरीदकोट मार्ग पर मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे एक तेज रफ्तार निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस रेलिंग को तोड़ते हुए गिर गई, जबकि ट्रक खेत में पलट गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अबोहर से श्री अमृतसर साहिब जा रही निजी बस कोटकपूरा से फरीदकोट की ओर रवाना हो रही थी. इसी दौरान, बस की भिड़ंत सामने से आ रहे ट्रक से हो गई।
टक्कर की मुख्य वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है. हादसे के बाद बस में सवार लोग मदद के लिए चीखते हुए बाहर निकले. आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल व्यक्तियों को निकालने में मदद की. सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (डीसी) विनीत कुमार, एडीसी ओजस्वी अलंकार, एसडीएम वरुण कुमार और एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों को तुरंत गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डीसी विनीत कुमार ने बताया कि बस में लगभग 35 लोग सवार थे, जिनमें से 5 की मौत हो चुकी है और बाकी का इलाज जारी है. इस घटना में एक महिला की भी मौत हुई है. एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि फिलहाल प्रशासन का ध्यान घायलों के इलाज पर है. इसके बाद हादसे के कारणों की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सतलुज यमुना लिंक नहर का पानी हरियाणा में आप सरकार बनने पर प्रत्येेक गांव में पहुंचेगा : सुशील गुप्ता

नई दिल्ली :  सतलुज यमुना लिंक नहर  पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा मैंबर सुशील गुप्ता का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने हरियाणा के लोगों को एसवाईएल की गारंटी दी है। सुशील गुप्ता...
article-image
पंजाब

रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी ने 4162 मरीज बेबी सफरा की आंखों की पुतली बदलवाई

गढ़शंकर, 11 मार्च : रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा अध्यक्ष जे. बी. बहिल की अध्यक्षता में गढ़शंकर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चार वर्षीय बच्ची सफरा की...
article-image
पंजाब

जालंधर में बाढ़ राहत केंद्र की स्थापना …सुखबीर सिंह बादल की अपील

चंडीगढ़- शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज यह जानकारी दी कि पार्टी ने जालंधर में एक बाढ़ राहत केंद्र की स्थापना की है, जो अब कार्यरत है। यह केंद्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

भारतीय कुश्ती के सम्राट  ‘रुस्तम-ए-हिन्द’ विश्व चैंपियन दारा सिंह जी की पुण्यतिथि पर आल इंडिया जाट महासभा के नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ ।  भारतीय कुश्ती के सम्राट  ‘रुस्तम-ए-हिन्द’ विश्व चैंपियन दारा सिंह जी की आज पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि  देते हुए आल इंडिया जाट महासभा व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह,...
Translate »
error: Content is protected !!