5 गिरफ्तार : युवक का शव बोरी में डालकर नाले में फेंका, शरीर के 7-8 टुकड़े किए गए और फिर उन्हें बोरी में डालकर नाले में बड़े-बड़े पत्थरों के बीच दबा दिया

by

चंबा : चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के तहत आती भांदल पंचायत में एक युवक का शव बोरी में डालकर नाले में फेंका हुआ मिला है। हत्या के बाद शरीर के 7-8 टुकड़े किए गए और फिर उन्हें बोरी में डालकर नाले में बड़े-बड़े पत्थरों के बीच दबा दिया। मृतक युवक की पहचान सलूणी के गांव बादल निवासी मनोहर लाल (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में अल्पसंख्यक समुदाय के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में कुछ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार मनोहर लाल का एक अल्पसंख्यक समुदाय की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 6 जून को वह लड़की से मिलने उसे घर पहुंचा था। यहां उसे लड़की के परिजनों ने देख लिया। परिजनों ने उसे पकड़ लिया और डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपितों ने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।
मामले का खुलासा हुआ : जब कुछ लोग नाले से गुजर रहे थे। लोगों को अजीब सी बदबू आई और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की तो एक बोरी से मनोहर के शरीर के हिस्से मिले।
उत्तरी क्षेत्र के DIG अभिषेक दुल्लर ने कहा कि आरोपी लड़की और उसके भाई भाभी पहले गिरफ्तार कर लिए। मंगलवार को लड़की के चाचा और चाची को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में कुल पांच गिरफ्तारियां कर ली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दस-दस लाख खातों में हैं जमा, कोविड के दौरान हुए निराश्रित : तीन निराश्रित बच्चों को प्रदान की डाकघर खातों की पासबुक

18 वर्ष पूर्ण करने पर संयुक्त से एकल खाता में किया परिवर्तित धर्मशाला, 11 सितम्बर। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज “प्रधानमंत्री देख रेख योजना” के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईईसी विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

बी बीएन, 17 मार्च (तारा) : आईईसी विश्वविद्यालय कालूझंडा बद्दी ने विभिन्न प्रतिष्ठित फार्मा कंपनियों के साथ मिलकर फार्मेसी विभाग के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस आयोजन में बी०...
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम बद्दी की मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया अंतिम चरण में : 2 जुलाई तक कर सकते हैं अपील

बद्दी, 29 जून (तारा) : नगर निगम बद्दी की मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत 27 जून...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी के भाजपा में जाने की अटकलें तेज : सांसद तिवारी के इन अटकलों को बताया बेबुनियाद

चंडीगढ़ : लंबे समय से आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी के भाजपा में जाने की चल रही अटकलें लोक सभा चुनाव निकट आने चलते तेज हो गई है। हालांकि सांसद मनीष तिवारी के...
Translate »
error: Content is protected !!