5 जनवरी तक रेस्तरां और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों को चौबीसों घंटे खोलने के संबंध में अधिसूचना जारी – मुख्यमंत्री ने किया विंटर कार्निवाल शिमला का शुभारम्भ

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज रिज मैदान में विंटर कार्निवाल शिमला का शुभारम्भ किया। यह कार्निवाल 2 जनवरी, 2025 को सम्पन होगा।   इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने ही पहली बार शिमला और धर्मशाला में विंटर कार्निवाल की शुरूआत की हैै। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मनाली में विंटर कार्निवाल बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। इस तरह के कार्निवाल और उत्सव राज्य की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करते हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए दृढ़ प्रयास कर रही है  ताकि अधिक से अधिक पर्यटक प्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य की ओर आकर्षित हों और हिमाचल पर्यटन राज्य बन सके।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने 23 दिसंबर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 तक रेस्तरां और अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों को चौबीसों घंटे खोलने के संबंध में अधिसूचना जारी की है ताकि पर्यटकों और आगंतुकों को राज्य में भ्रमण के दौरान किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटकों को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने आगंतुकों से कार्निवाल और बर्फबारी का भरपूर आनंद लेने का आग्रह किया। उन्होंने सभी से डस्टबिन का उपयोग सुनिश्चित कर राज्य को पॉलीथिन मुक्त रखने की भी अपील की।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि शिमला शहर सहित राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में क्रिसमस और नववर्ष के दौरान बर्फबारी का एक और दौर होगा, जो कि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि इस बार सर्दियों के मौसम में अच्छी बर्फबारी होगी, जो कि हमारे जल स्रोतों को रिचार्ज करने में काफी मददगार साबित होगी। उन्होंने विंटर कार्निवाल को शानदार तरीके से आयोजित करने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन शिमला को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने महानाटी में भी भाग लिया और सांस्कृतिक परेड को हरी झंडी दिखाई, जिसमें 11 जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक हरीश जनारथा, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांस नहीं ले पाया और हो गया बेसुध : चिकन खाते समय अचानक गले में हड्डी गई फंस – मौत

चुराह (पांगी) में एक व्यक्ति की गले में चिकन की हड्डी फंसने से मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर के समय घटी। व्यक्ति दोपहर का भोजन करने के लिए अपने क्वार्टर में गया। सुबह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकगीतों में जनजीवन पर आधारित पुस्तक भेंट:— DC आबिद हुसैन सादिक बिलासपुर ने की सराहना

बिलासपुर, 21 नवंबर :   वरिष्ठ साहित्यकार रामलाल पाठक ने अपनी हाल ही में प्रकाशित पुस्तक “लोकगीतों में जनजीवन” वीरवार को उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल और अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टोल फ्री नंबर 1950 पर की जा सकती है शिकायत : निजी संपत्ति पर पोस्टर- बैनर- होल्डिंग लगाने की भवन मालिक से लेनी होगी लिखित अनुमति

आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन को लेकर स्थाई समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ।  चंबा, 26 मार्च :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला की प्रारूप क्षेत्रीय योजना पर हितग्राही परामर्श बैठक आयोजित : प्रकृति की सुरक्षा में ही सुरक्षित भविष्य निहित- डॉ. शांडिल

 सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन ज़िला की प्रारूप क्षेत्र योजना में सभी हितधारकों के सुझावों को...
Translate »
error: Content is protected !!