5 दिन पहले किडनैप हुई सिंगर इंद्र कौर की मौत : नहर में मिली लाश, जबरन शादी करना चाहता था आरोपी

by

लुधियाना : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. सिंगर इंदर कौर (Inder Kaur) की हत्या हो गई है इस खबर ने हर किसी को हिलाकर रख कर दिया है. सोशल मीडिया पर सभी लोग पंजाबी सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

हैरानी की बात ये है कि 6 दिन पहले सिंगर को किडनैप किया गया था तब से ही वो लापता थी. वहीं, अब उनका शव मिल गया है।

इंदर कौर का नहर में मिला शव :  लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई है. 19 मई की सुबह 11 बजे इंदर का शव नीलो नहर में मिला, जिसकी पहचान परिवार ने की. फिलहाल शव को समराला के सिविल अस्पताल में रखा गया है. सिंगर के परिवार के मुताबिक, इंदर कौर 13 मई की रात करीब 8:30 बजे अपनी कार में बाजार सामान लेने निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं. इसके बाद से ही उनके परिवार ने तलाश शुरू कर दी थी अब सिंगर का शव मिला है।

शादी करने का लगाया आरोप :   जानकारी के मुताबिक, इंदर कौर के परिवार का आरोप है कि मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा इंदर पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था. लेकिन इंदर ने इनकार कर दिया था इसी बात से नाराज होकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इंदर का अपहरण किया बाद में उसकी हत्या कर दी. परिवार का कहना है कि आरोपित ने हत्या की साजिश पहले से रची हुई थी वह इसी इरादे से कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब पहुंचा था बाद में हत्या को अंजाम देकर कनाडा भाग गया।

परिवार ने पुलिस पर भी लगाए आरोप :  वहीं, परिवार की ओर से ये भी कहा गया है कि उन्होंने 15 मई को सुखविंदर सिंह उसके साथी करमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. वहीं, मामले को लेकर थाना जमालपुर के एसएचओ बलबीर सिंह ने कहा कि नीलो नहर में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची परिवार को पहचान के लिए बुलाया गया. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मौत के बाद सिंगर का आखिरी पोस्ट वायरल :  इन सबके बीच इंदर कौर का सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है. सिंगर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें वीडियोज शेयर करती रहती हैं. उन्होंने किंडनैप होने से पहले 13 मई को अपनी एक फोटो शेयर की थी. इसमें उन्हें ब्राउन शर्ट पहने, बैग थामे देखा गया था. नजरें झुकाए सिंगर पोज कर रही थीं, जिसे फैंस ने पसंद किया था. अब इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में मातम पसरा हुआ है. वहीं, इंदर के गानों की बात करें तो उन्होंने ‘जीजा’, ‘किसान एंथम 2’, ‘देसी सिरे दा’, ‘जट्ट माइंड’, ‘नबज जट्टी दी’, ‘अकड़’ समेत अन्य गाने गाए थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस को चब्बेवाल में बड़ा झटका : कांग्रेस के हल्का इंचार्ज सहित 2 बड़े नेता आप मे शामिल

होशियारपुर। चब्बेवाल में उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जब कांग्रेस के हलका इंचार्ज कुलविंदर सिंह रसूलपुर सहित दो बड़े नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। जिससे पहले से कांग्रेस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुप्त नवरात्र के दौरान मां ज्वाला का मनाया जा रहा प्रकटोत्सव : मंदिर को 100 क्वींटल फूलों से गया सजाया

एएम नाथ। ज्वालामुखी : विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आषाढ़ मास शुल्क पक्ष में परंपरानुसार गुप्त नवरात्र के दौरान मां ज्वाला का प्रकटोत्सव मनाया जा रहा है। मां ज्वाला के प्रकटोत्सव के...
article-image
पंजाब

कोट फतुही कैंसर कैंप में सैकड़ो की गिनती में हुए फ्री टेस्ट

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के कस्बा कोट फ़तुही के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वर्तमान थ्रेड की सहयोग से वर्ल्ड कैंसर केयर का मुफ्त और जागरूकता लगाया गया जिसमें डॉक्टर कुलवंत सिंह धालीवाल की...
article-image
पंजाब

पुलिस मुठभेड़ में 2 गैंगस्टर गिरफ्तार : पिस्टल और चोरी की एक्टिवा बरामद

तरनतारन :   तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तरनतारन पुलिस ने प्रभदीप सिंह उर्फ़ प्रभ दासूवाल के दो साथियों करणप्रीत सिंह और गुरलालजीत सिंह को संक्षिप्त गोलीबारी के...
Translate »
error: Content is protected !!