5 पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार : आम आदमी पार्टी के यूथ नेता से खन्ना पुलिस ने

by

लुधियाना : खन्ना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के यूथ नेता दीपक गर्ग से 5 पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 26 जनवरी को आकाशदीप और पिंदरी नाम के युवकों को पकड़ा था। इन युवकों से पिस्टल मिली थी।
बदमाशों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि मलौद के आप नेता दीपक गर्ग के पास 5 पिस्टल हैं। हथियारों तस्करी पाकिस्तान से होने का भी पुलिस को संदेह है।
दीपक गर्ग अवैध हथियारों की सप्लाई का काम करता है। अवैध हथियारों के तार हलका विधायक मनविंदर ग्यासपुरा से जुड़े हैं। इलाके के ही आम आदमी पार्टी के वर्कर पम्मा ने बुधवार को विधायक ग्यासपुरा पर गंभीर आरोप लगाए। पम्मा ने कहा कि उसे मारने के लिए तीन दिन पहले ही बदमाश गाड़ी में स्पीकर लगा उसके घर के बाहर घूम रहे थे।
पम्मा ने आरोप लगाया कि खन्ना पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है ये सभी विधायक ग्यासपुरा के करीबी हैं। इन लोगों ने उसे जान से मारना था। इस संबंधी उसने खन्ना पुलिस को भी शिकायत दी हुई है। शिकायत एसएसपी खन्ना हरीश दियामा ने डीएसपी पायल को मार्क की है।
एसएसपी दियामा हरीश ओम प्रकाश ने प्रेसवार्ता कर कहा कि दीपक गर्ग से 1 पिस्टल और 4 देसी कट्‌टे मिले है। एक महंगा पिस्टल है। ये पिस्टल ज्यादातर सरकारी अधिकारियों के पास होती है। दीपक गर्ग के पास ये पिस्टल कैसे पहुंचा, ये बड़ा जांच का विषय है। पुलिस को संदेह है कि सीमा पार से भी हथियार सप्लाई किए जा सकते हैं। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
आकाशदीप और पिंदरी गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्‌डा के करीबी हैं। इन दोनों ने सुखप्रीत बुड्‌डा के साथियों को पुलिस से बचाव के लिए अपने पास ठहराया था। आकाशदीप पर थाना मलौद व मलेरकोटला में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस से जब दीपक गर्ग के सियासी संबंधों के बारे में पूछा गया तो अधिकारी चुप्पी साध गए।
दीपक गर्ग को विधायक ग्यासपुरा ने मंत्री जरनैल सिंह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल करवाया था। उसकी विधायक ग्यासपुरा के साथ आप पार्टी में शामिल होने की फोटो भी खूब वायरल हो रही है। आप पार्टी के नेता हल्का पायल में विधायक ग्यासपुरा का जमकर विरोध कर रहे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सऊदी अरब में काम करने वालों के लिए बुरी खबर : सऊदी अरब में 26 लाख भारतीय काम करते

चंडीगढ़ : विदेश में काम करने का सपना देखने वाले भारतीयों के लिए बुरी खबर है। खासकर सऊदी अरब में काम करने वालों के लिए, क्योंकि सऊदी अरब में काम करने के नियम बदल...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब: सीएम भगवंत मान ने मोहाली में 900 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए

मोहाली, 30 जनवरी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को मोहाली में विभिन्न विभागों के 916 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी नव-नियुक्त उम्मीदवारों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से...
article-image
पंजाब

जन सुविधाओं को और बेहतर व पारदर्शी बनाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: सुंदर शाम अरोड़ा

होशियारपुर : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर के अंदर जन सुविधाओं को और बेहतर बनाने व सरकारी योजनाओं को पारदर्शी ढंग से लागू करवाने के लिए सरकार...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में 100 प्रतिशत टीकाकरण वाले गांवों की गिनती ने 200 का आंकड़ा किया पार

होशियारपुर। ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जिला होशियारपुर ने 100 प्रतिशत टीकाकरण वाले गांवों की गिनती ने 200...
Translate »
error: Content is protected !!