5 मेडिकल टेस्ट : हर 12 महीने में एक बार जरूर करवाने चाहिए, छोटी से छोटी बीमारी चलेगी पता!!

by
हेल्दी लाइफ के लिए शरीर का हेल्दी रहना भी जरूरी होता है। मगर आजकल की तेज-तर्रार जिंदगी और अनहेल्दी खानपान के कारण हम कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं, जिनका पता हमें समय पर भी नहीं चल पाता है।
इसलिए, साल में एक बार मेडिकल चेकअप करवाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ये टेस्ट आपको कई गंभीर बीमारियों से बचने और उन्हें जल्दी पहचानने में मदद करते हैं। अमीरा शाह बता रही हैं कि लिवर, किडनी, ब्लड शुगर की जांच के अलावा भी हमें 5 ऐसे टेस्ट हैं, जिन्हें साल में 1 बार करवाने ही चाहिए।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मेट्रोपोलिस की चेयरपर्सन अमीरा शाह बताती हैं कि सालाना बॉडी टेस्टिंग हेल्दी रहने का एक टूल है। साल में 1 बार सही से पूरे शरीर की जांच करवाने से हम भविष्य के लिए भी प्रिपेयर हो जाते हैं और अपनी हेल्थ के प्रति भी जागरुक हो जाते हैं।
इन 5 टेस्ट को जरूर करवाएं
 थायरॉयड टेस्ट
थायरॉयड ग्लैंड्स का असंतुलन शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित कर सकता है। यह वजन बढ़ने, थकावट, स्किन के रंग में बदलाव और मेंटल हेल्थ पर भी असर डाल सकता है। इसलिए, साल में एक बार थायरॉयड टेस्ट करवाना जरूरी है, ताकि आप समय से ही सावधानियां बरत लें।
 विटामिन टेस्ट
हमें अपनी बॉडी का मल्टीविटामिन टेस्ट भी जरूर करवा लेना चाहिए। इस टेस्ट की मदद से हमें इस बात का पता चलेगा कि कहीं हमारा शरीर किसी विटामिन डेफिशिएंसी से तो नहीं जूझ रहा है। खासतौर पर विटामिन-डी और बी-12 इनमें सबसे अहम होते हैं।
 जेनेटिक डिसऑर्डर
जेनेटिक बॉडी डिसऑर्डर्स की समस्या इन दिनों काफी कॉमन हो गई है। इसलिए, आपको साल में एक बार जेनेटिक प्रॉब्लम्स से सुरक्षा के लिए इस टेस्ट को भी करवा लेना चाहिए। कई बार कुछ जेनेटिक हेल्थ इश्यू माता-पिता को नहीं होते हैं, लेकिन बच्चों को हो जाते हैं, ऐसे में आपको ये टेस्ट फायदेमंद रहेगा।
 एलर्जी टेस्ट
अगर फैमिली में किसी को कोई Allergy है, जिसे फैमिली एलर्जी भी कहते हैं, तो आपको इस टेस्ट को करवाना चाहिए। एलर्जी कई बार माता-पिता या अन्य फैमिली मैंबर की तुलना में बच्चों को ज्यादा परेशान कर सकती है।
 कैंसर
अगर फैमिली में किसी को कैंसर हो चुका है, तो आपको साल में 1 से 2 बार कैंसर स्क्रीनिंग की जांच जरूर करवानी चाहिए। इस टेस्ट की मदद से आप इस बीमारी के होने और न होने के बारे में समय रहते जान पाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आधिकारिक निवास पर मनाया रक्षाबंधन का पर्व : प्रदेशवासियों को जयराम ठाकुर ने भाई बहन के असीम प्रेम के त्यौहार रक्षाबंधन पर दी बधाई

भारी-बारिश से प्रदेश में हालात चिंता जनक, प्रभावितों और पर्यटकों का ध्यान रखें सरकार और प्रशासन : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला ; नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला स्थित अपने आधिकारिक निवास पर...
पंजाब

रिलायंस मॉल के सामने पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ रही कीमतों के विरोध में मोदी सरकार का पुतला फूंका।

गढ़शंकर – सीपीआईएम के आह्वान पर गढ़शंकर रिलायंस मॉल के सामने सीपीआईएम वर्करों ने महिंदर सिंह मेहताबपुर की अगुवाई में रैली निकालकर देश में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस की बढ़ रही कीमतों के मुद्दे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योल-बनोरड़ू-बरवाला सडक का लोकार्पण, ढगवार में खेल मैदान की नींव : धर्मशाला विस क्षेत्र में युवाओं के लिए विकसित किए जाएंगे खेल मैदान: विधायक सुधीर शर्मा

जोनल अस्पताल में नेत्र मोबाइल इकाई के विश्राम गृह व प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण धर्मशाला, 12 जनवरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को जनता के लिए तोहफों...
article-image
पंजाब

युवक को घर से बुलाकर सिर में मारी गोली : गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया

तरनतार :  तरनतारन जिले में एक युवक पर हुए जानलेवा हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पट्टी शहर निवासी 21 वर्षीय विशाल सिंह को उसके दोस्त द्वारा घर से काम के बहाने...
Translate »
error: Content is protected !!