5 वर्षीय बच्ची समेत 8 श्रद्धालु घायल.. श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी , पंजाब के मानसा से आए थे श्रद्धालु

by

रोहित जसवाल : ऊना / मानसा। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह से रविवार पंजाब के मानसा आ रही में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली उतराई वाले रास्ते पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच वर्षीय बच्ची समेत आठ श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा पीर निगाह और बसोली के बीच हुआ। ट्रैक्टर-ट्राली पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सभी श्रद्धालु मानसा के बुढलाडा क्षेत्र के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों, राहगीरों और सुरक्षित बचे श्रद्धालुओं ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार किया। उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों ने उन्हें आगामी परामर्श लेने की सलाह दी है। हादसे में पांच वर्षीय बच्ची मनकीरत को भी चोटें आई हैं। घायलों में कश्मीर सिंह, जसवीर सिंह और सोमा देवी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार जिला मानसा के बलाड़ा क्षेत्र से श्रद्धालुओं का जत्था धार्मिक यात्रा पर निकला था। जत्थे में 20 से अधिक श्रद्धालु शामिल थे। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले आनंदपुर साहिब में माथा टेका। इसके बाद वे मां नैना देवी मंदिर पहुंचे और वहां दर्शन किए। रविवार को श्रद्धालु पीर निगाह पहुंचे और धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली से वापस मानसा के गहड़ क्षेत्र की ओर रवाना हुए। पीर निगाह से कुछ दूरी पर उतराई वाले मार्ग में अचानक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो गई। चालक वाहन को संभाल पाता, इससे पहले ही ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर पलट गई। हादसे के समय उसमें 20 से अधिक श्रद्धालु सवार बताए जा रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्राली के पलटते ही श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

हादसा में घायल लोगों को वहां पर मौजूद लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। सुरक्षित बचे श्रद्धालुओं के साथ मिलकर उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया। समय पर उपचार मिलने से सभी घायलों की हालत में सुधार बताया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी।

घायलों ने बताया कि वे पीर निगाह में माथा टेकने के बाद घर लौट रहे थे। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि रास्ते में इस तरह का हादसा हो जाएगा। श्रद्धालुओं ने कहा कि हादसा काफी डरावना था, लेकिन भगवान का शुक्र है कि सभी की जान बच गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और प्रत्यक्षदर्शियों तथा श्रद्धालुओं के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक तौर पर उतराई में ट्रैक्टर-ट्राली के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्राली में कितने लोग सवार थे और वाहन किस स्थिति में था। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किन 6 नेताओं को बुलाया गया दिल्ली ? : 10 दिनों के अंदर होगा कांग्रेस के संगठन विस्तार !!

एएम नाथ l शिमला : हिमाचल कांग्रेस में इन दिनों हलचल मची हुई है. पार्टी का राज्य संगठन नवंबर 2024 से ठप पड़ा था, जब मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य, जिला और ब्लॉक इकाइयों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भुक्कड़ स्कूल में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा – स्कूल में दस किलोवाट का सोलर पैनल भी लगाया जाएगा: राम चंद्र पठानिया

हमीरपुर 13 फरवरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ और प्राथमिक पाठशाला भुक्कड़ में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र...
article-image
पंजाब

पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष बदलने का मामला : राहुल-खरगे की बैठक में विजय इंदर सिंगला की मौजूदगी से फिर अटकलें तेज

नई दिल्ली :  राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में वीरवार को हुई कांग्रेस हाईकमान की बैठक में पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला की मौजूदगी ने सूबे में सियासी हलचल पैदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों को मिलेगा मात्र 40 फीसदी वेतन-स्टडी लीव पर जाने पर, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

एएम नाथ। शिमला :  सात अगस्त 2024 के बाद अध्ययन अवकाश पर जाने वाले प्रोफेसरों और शिक्षकों को कुल वेतन का सिर्फ 40 फीसदी वेतन ही मिलेगा। नए सीसीएस अवकाश नियमों के तहत अध्ययन...
Translate »
error: Content is protected !!