5 करोड़ की पेयजल योजना का भूमि पूजन प्रो. राम कुमार ने ईसपुर में किया, एक साल में पूरा करने के निर्देश

by

ऊना, 29 अक्तूबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विस क्षेत्र के ईसपुर में लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रही पेयजल योजना का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इस योजना को एक साल के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि यहां के निवासियों को पानी की कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जल जीवन मिशन के तहत तैयार की जा रही है, जिससे ग्राम पंचायत ईसपुर की लगभग 5 हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
प्रो. राम कुमार ने कहा कि इस परियोजना के तहत 5 किलोमीटर लंबी मेन पाइप लाइन बिछाई जाएगी तथा पांच टैंकों का निर्माण किया जाएगा। एक टैंक 2.5 लाख लीटर, दूसरा 1.70 लाख लीटर, तीसरा टैंक 1.50 लाख लीटर, चौथा टैंक 70 लाख लीटर क्षमता का तथा पांचवां कनेक्शन टैंक होगा। उन्होंने कहा कि लोगों के घरों तक पानी का कनेक्शन प्रदान करने के लिए 15 किलो मीटर लंबी पाइपें बिछाई जाएंगी।
एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने राज्य के हर घर से स्वच्छ जल पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जिला में पेयजल के कनेक्शन लगाए जा रहे हैं तथा प्रदेश सरकार हर घर को पीने का साफ पानी मुहैया कराने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी वर्ष 2022 तक हर परिवार को घर और वर्ष 2024 तक हर घर को पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। प्रो. राम कुमार ने पिछले लगभग चार वर्षों में हरोली के विकास के लिए करोड़ों रुपए की परियोजना स्वीकृत करने के लिए क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री गुरिंदर गोल्डी, पंचायत प्रधान ईसपुर बक्शो देवी, पंचायत समिति सदस्य मीना कुमारी, वार्ड पंच नरेश कुमार, प्रकाश चंद, मनीष कुमार, ममता कुमारी, बलविंदर सैनी, गुरचरण कुमार, सलोह प्रधान अजय कुमार, रानू देवी, रविंदर कुमार, सुच्चा सिंह, सूरज पाठक, राम जी सैनी तथा जल शक्ति विभाग के जेई कलसी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने की गोद भराई की रस्म

बालिका का मनाया जन्मोत्सवए एम नाथ, चम्बा : जिला चम्बा में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बालिका जन्मोत्सव मनाने के साथ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में विभिन्न श्रेणियों के 462 पद सृजित कर भरने का निर्णय : जानिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अधक्ष्यता में हुई कैबिनेट की मीटिंग के फैसले

एएम नाथ।शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 1 अगस्त, 2024 को कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में बादल फटने की घटना में जान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बादल परिवार के अपराध अक्षम्य, बागी अकाली नेतृत्व भी परिवार के अपराधों में बराबर जिम्मेदार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री की ओर से पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान नई कंडी नहर से 11,000 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ, धार कलां में 206 मेगावाट क्षमता वाला बांध जल्द ही जनता को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों जीवन में  शिक्षा के साथ  सह शैक्षणिक गतिविधियों भी ज़रूरी : आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल

एएम नाथ। पांगी :    आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने आज जीमनेजियम हाल किलाड़ में, घाटी के विद्यार्थियों में सह शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने व विद्यार्थियों के सर्वांगीन विकास के लिए आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!