5 बजे नए मंत्री लेंगे शपथ : अमन अरोड़ा, अनमोल गगन मान,डा. इंद्रबीर निज्झर, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, फौजा सिंह सरारी

by

सोमवार को पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार
चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का सोमवार को मंत्रिमंडल में विस्तार किया जाएगा। नए मंत्रियों को सायं पांच बजे राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। जिनमें विधायक अमन अरोड़ा, अमृतसर से डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, खरड़ से अनमोल गगन मान, गुरूहरसहाय फौजा सिंह सरारी और समाना से विधाायक बने चेतन सिंह जौड़ामाजरा शामिल हैं। पंजाब की सरकार में मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत 10 मंत्री हैं। क्रप्शन केस में बर्खास्त किए गए डा. विजय सिंगला के बाद अमृतसर से मंत्री बनाए जा रहे डा. इंद्रबीर निज्झर को स्वास्थ्य मंत्रालय सौंपा जा सकता है। सीएम के पास इस समय 28 विभागों का चार्ज है और नए मंत्रियों को इनमें से विभाग सौंपे जाएंगे। मान सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद नए बन रहे मंत्रियों के शपथग्रहण समारोह के प्रबंधों को लेकर पीसीएस अधिकारियों को रिपोर्ट करने को कहा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

40.85 लाख रुपए की सरकारी ग्रांट के दुरुपयोग करने वाले निजी फर्म के मालिक को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब की मौजूदा सरकार प्रदेश को जिन बुराइयों से मुक्त करने के लिए प्रयासरत्त है उनमें नशा और भ्रष्टाचार प्रमुख हैं। एक तरफ जहां नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है...
article-image
पंजाब

41.4 लाख रुपए की लागत से डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने किया सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों का उद्घाटन

सरकारी स्कूलों के विकास में पंजाब सरकार की ओर से नहीं छोड़ी जा रही कोई कमी: जय कृष्ण सिंह गढ़शंकर/होशियारपुर, 24 मई: :  पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई शिक्षा क्रांति अभियान के अंतर्गत...
article-image
पंजाब

पुलिस में ‘काली भेड़ों’ की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू : सूची अगले सप्ताह स्पीकर को भेजी जाएगी

चंडीगढ़, 11 सितंबर :   पंजाब सरकार ने पुलिस में ‘काली भेड़ों’ की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि ऐसे अधिकारियों की सूची विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को सौंपी जा सके। ...
Translate »
error: Content is protected !!