5 लाख नौकरी देने के नाम पर आए थे सत्ता में, अब छीन रहे रोजगार : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

by

रोहित भदसाली।  शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार अपने चुनावी वादे को भूल गए हैं। कांग्रेस चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों के विपरीत कार्य कर रही हैं। सरकार में लोगों को नौकरी मिलना तो दूर की बात है, हर दिन नौकरियां छीनी जा रही हैं। सरकार पांच लाख युवाओं को नौकरी देने के नाम पर सत्ता में आई थी , सत्ता में आने के बाद लोगों को नौकरी से निकालने का काम कर रही है।

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने किया हमला :   मुख्यमंत्री के अपने हलके नादौन में जलशक्ति के डिवीजन से अब तक लगभग 80 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला जा चुका है। बिना किसी नोटिस के निकाले गए लोगों में ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जो पंद्रह साल से आउटसोर्स कर्मी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सरकार कहती है कि वह हिमाचल की स्वास्थ्य सुविधा को विश्व स्तरीय बना रही है। दुनिया भर की इधर-उधर की बातें करती है , लेकिन प्रदेश के स्वास्थ्य महकमें की सच्चाई यह है कि राजधानी शिमला के आईजीएमसी में डायबिटीज की जांच करने वाली किट उपलब्ध नहीं है, थायराइड जांच में इस्तेमाल होने वाली किट नहीं है।

इसकी वजह से इतनी छोटी-छोटी जांच नहीं हो पा रही हैं। अगर यह हाल राजधानी और प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल का है, तो दूर दराज के इलाकों में स्वास्थ्य की क्या स्थिति होगी, इसे अच्छी तरह से समझा जा सकता है।

कर्मचारियों को देरी से मिल रहा है वेतन :   नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आईजीएमसी में काम करने वाले सफाई और सुरक्षा कर्मियों चार-चार महीने से मानदेय नहीं मिला है। एक बहुत छोटी से आय में घर चलने वाले लोगों को सरकार द्वारा समय पर मानदेय न दिया जाना शर्मनाक है। ऐसा नहीं है कि मानदेय न मिलने की जानकारी सरकार के आला अफसरों और मुख्यमंत्री को नहीं है। मानदेय न मिलने की कई बार सीधे शिकायत मुख्यमंत्री से भी हो चुकी है और वेतन न देने को लेकर कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

*नशा मुक्त और सुसंस्कारित समाज के निर्माण में दें योगदान…संस्कारयुक्त शिक्षा से ही संभव है आदर्श समाज का निर्माण : न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर*

नारी शक्ति है सामाजिक बदलाव की धुरी : डॉ. मुक्ता ठाकुर एएम नाथ।/ रोहित जसवाल।  ऊना, 7 दिसंबर. हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2024 में मां चिंतपूर्णी मंदिर को 2024 में 31 करोड़ रुपये का मिला दान

ऊना, 23 जनवरी :  हिमाचल प्रदेश के मां चिंतपूर्णी मंदिर में 2024 के दौरान श्रद्धालुओं ने 31,90,02,504 रुपये की राशि दान की। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ, मां चिंतपूर्णी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

ऊना 24 मार्च । लोकसभा चुनावों में मतदाता सहभागिता बढ़ाने तथा मत प्रतिशत में बढ़ोतरी के मक़सद से ऊना जिला प्रशासन लोगों को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिमला के तीन निजी स्कूलों को मिली बम धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान – हालात सामान्य : अभिभावकों और बच्चों में मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला :शिमला के तीन निजी स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. इस खबर से स्कूल प्रशासन, छात्र और अभिभावकों में भारी हड़कंप मच गया....
Translate »
error: Content is protected !!