5.23 करोड़ उड़ाए …शेयर बाज़ार के जाल में रिटायर्ड कमिश्नर को फंसा कर : साइबर पुलिस ने 10 ठगों को पकड़ा

by

पटियाला। शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा देने का लालच देते हुए इंडियन रेवन्यू सर्विस से रिटायर्ड एडिशनल कमिशनर को पांच करोड़ 23 लाख 88 हजार रुपए का चूना लगा दिया था।

वाट्सएप पर काल करने के बाद एफटीएएम कंपनी का स्टाफ बताते हुए शेयर मार्कीटिंग का झांसा देते हुए एक वाट्सएप ग्रुप में एड कर लिया। साल 2015 को रिटायर हुए अमरजीत सिंह निवासी फुल्कियां एंक्लेव ने इस वाट्सएप ग्रुप में मुनाफे के शेयर किए जा रहे स्क्रीनूशाट देखे तो उन्होंने भी इन्वेस्ट करने का प्लान बना लिया।

दोगुना मुनाफे के लालच में उन्होंने 15 से अधिक अलग अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए, जिसके बाद आरोपितों ने अपने फोन नंबर बंद कर दिए और मुनाफा व पैसा नहीं लौटाए। साल 2024 में ठगी के शिकार अमरजीत सिंह ने पुलिस को कंप्लेंट की तो साइबर क्राइम थाना की टीम ने आरोपित काबू किए।

दस मेंबरी इस गिरोह ने 150 से अधिक लोगों से पचास करोड़ रुपए की ठगी की है। गिरोह से 18 फोन, एक लैप्टाप, 80बैंक खाते, 14 एटीएम कार्ड व 25 बैंक चेक बुक बरामद की जा चुकी है। पटियाला के तीन केसों को हल कर दस लोग गिरफ्तार किए हैं और तीनों केस एएसआई बलजिंदर सिंह व उनकी टीम हल कर रही है।

इस गिरोह के सभी सदस्य आपस में दोस्त या रिश्तेदार हैं और जीजा साला भी इस गिरोह में शामिल होकर लोगों के फर्जी तरीके से अकाउंट खोल पैसा ट्रांसफर कर रहे थे। गिरोह ने फर्जी कंपनियां बनाकर उन कंपनियों के नाम पर चालू और बचत बैंक खाते खोले हुए थे, जिसमें पैसा इन्वेस्ट करवाया जाता था। इस गिरोह ने 70-80 बैंक खातों में लेन देन किया था और इन खातों में ही अमरजीत सिंह का पैसा ट्रांसफर करवाया गया था।

गिरफ्तार आरोपित रूपिंदर सिंह निवासी शामभूनगर शिकोहाबाद फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश, प्रियांशु जायसवाल निवासी इंद्र नगर लखनऊ व प्रकाश चंद निवासी विद्या सागर फरीदाबाद हरियाणा तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं जबकि संदीप कुमार वर्मा निवासी ग्राम गोबिंदपुरा, टांडा जिला अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश, विकास निवासी फरीदपुर कुतुब, टांडा अंबेडकर नगर उत्तर परदेश, सनबान निवासी शेरवानी नगर सीतापुर रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, अमन निवासी शेरवानी नगर, सीतापुर रोड, लखनऊ उत्तर प्रदेश,

शेशनाथ निवासी गोलगापारा तहसील कादीपुर जिला सुल्तानपुर, परदीप कुमार यादव निवासी जोगामाउ तहील गोरीगंज जिला अमेठी उत्तर प्रदेश, नेपाल सिंह निवासी गांव शाहपुर कलां जिला बुलंदशेर उत्तर प्रदेश को जेल भेजा जा चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डा. रवजोत ने माता नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी व माता ज्वाला देवी जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस को किया रवाना

मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के अंतर्गत श्रद्धालुओं को नि:शुल्क करवाए जा रहे हैं अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शन होशियारपुर, 20 दिसंबर: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर...
article-image
पंजाब

लुधियाना कोर्ट कॉम्लेक्स में हूए बम्ब धमाके की कड़ी निंदा : सोनी

गढ़शंकर। लुधियाना कोर्ट कॉम्लेक्स में हूए कि बम्ब धमाके की कड़ी निंदा करते हुए आदर्श वेलफेयर सोसाइटी के सरंक्षक सतीश सोनी ने कहा के प्रदेश में कानून की सिथति चरमरा चुकी है। प्रदेश में...
article-image
पंजाब

24 बोतलों के साथ एक गिरफ्तार, मामला दर्ज

गढ़शंकर, 30 दिसंबर : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति संदीप कुमार उर्फ शूटर पुत्र लैम्बर राम निवासी वार्ड नंबर 10, बंगा रोड, गढ़शंकर को शराब की 24 बोतलों के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी के खटाखट-खटाखट स्कीम का हश्र है हिमाचल का आर्थिक संकट : जयराम ठाकुर

वेतन और मेडिकल बिल न देने वाली सरकार ख़ुद को बता रही है कर्मचारी हितैषी,  हर बात के लिए केंद्र को कोसना ग़लत, आर्थिक हालात के लिए सुक्खू ज़िम्मेदार बेरोज़गार नर्सिंग एसोसिएशन से मिले...
Translate »
error: Content is protected !!