5 IAS अधिकारियों के हिमाचल सरकार ने किए ट्रांसफर

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ IAS अधिकारी ए. शैनामोल को आयुष विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, राखिल काहलो को सेक्रेटरी डिजिटल टेक्नोलॉजी नियुक्त किया गया है, जिससे राज्य में डिजिटल गवर्नेंस और तकनीकी विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों के भी विभाग बदले गए हैं, ताकि विभिन्न प्रशासनिक क्षेत्रों में कामकाज को और प्रभावी बनाया जा सके। राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा निगम की प्रबंध निदेशक ऋचा वर्मा को अब राज्य औद्योगिक विकास निगम (एसआईडीसी) का प्रबंध निदेश लगाया गया है। राजेश्वर गोयल को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। सरकार का कहना है कि इन तबादलों का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और जनता को सेवाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराना है।

नई नियुक्तियों के बाद संबंधित विभागों में कार्यभार तुरंत संभालने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल को प्रदेश में आगामी योजनाओं और विकास परियोजनाओं को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए अहम माना जा रहा है।
2008 बैच की IAS राखिल काहलो को सेक्रेटरी जल शक्ति विभाग और डिजीटल टेक्नोलॉजी का प्रभार। 2012 बैच की IAS रिचा वर्मा को SIDC शिमला का एमडी नियुक्त किया गया है। 2018 बैच की IAS रितिका को एडिशनल कंट्रोलर ऑफ स्टोर इंडस्ट्री डिपार्टमेंट का प्रभार। 2018 बैच के IAS अभिषेक वर्मा को डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड शिमला नियुक्त किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में राजस्व मामलों के निपटारे को विशेष अभियान : राजस्व से जुड़े दुरुस्ती के सभी लंबित मामलों का 31 अक्तूबर तक होगा शतप्रतिशत निपटारा – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

रोहित भदसाली।  ऊना, 16 अक्तूबर. ऊना जिले में राजस्व से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए एक विशेष अभियान आरंभ किया गया है। इसमें सभी लंबित राजस्व दुरुस्ती मामलों का 31 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी सरकार ने दिया पूर्व सैनिकों को वन रैंक-वन पैंशन का तोहफाः वीरेंद्र कंवर

विजय दिवस के अवसर पर थाना कलां में आयोजित एक कार्यक्रम में बोले ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ऊना- विजय दिवस के अवसर पर थाना कलां में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्रामीण विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जलशक्ति की 13.50 करोड़ की परियोजनाओं का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया लोकार्पण

हरोली/बंगाणा (ऊना), 18 अप्रैल. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को ऊना जिले के हरोली और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग की लगभग 13.50 करोड़ रुपये लागत की 8 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कण्डाघाट में एग्री फेस्ट आयोजित : कृषि क्षेत्र की उन्नति के लिए तकनीक को खेत तक पहुंचाना आवश्यक – डॉ. शांडिल

कण्डाघाट : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि आधुनिक युग में कृषि क्षेत्र को उन्नत बनाने के लिए तकनीक को...
Translate »
error: Content is protected !!