5 जुलाई को शाहपुर आएंगे सीएम, होगा भव्य स्वागत: केवल सिंह पठानिया

by

धर्मशाला, 3 जुलाई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 5 जुलाई को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे पांच करोड़ की लागत से बनने वाले मॉडर्न पुलिस थाना शाहपुर के भवन का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर आज सोमवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह शाहपुर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि यह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का पहला आधिकारिक कार्यक्रम है। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को इसे सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे इसके लिए सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी के तहत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
*ऐतिहासिक होगा कार्यक्रम*
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली बार शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर कांगड़ा एयरपोर्ट से लेकर शाहपुर तक विभिन्न स्थानों पर जनता द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री मार्डन पुलिस थाना शाहपुर के परिसर का शिलान्यास करने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर क्षेत्र की जनता उत्साहित है और यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को मात्र छः महीने में ही बहुत सी सौगातें दी हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया कि वे बुधवार को बड़ी संख्या में यहां आकर मुख्यमंत्री का स्वागत करें।
*शाहपुर में पर्यटन विकास को लगेंगे पंख*
पठानिया ने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के मुख्यमंत्री के संकल्प से जहां पूरे जिले का कायाकल्प होगा, वहीं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन विकास को पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए यहां टूरिज़्म से जुड़े अहम प्रोजेक्ट्स को लाया जाएगा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं यहां पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से इन परियोजनाओं को गति मिलेगी और शाहपुर का नाम भी आने वाले समय में पर्यटन मानचित्र में उभरकर आएगा।
*यह रहे उपस्थित*
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौड़, एसडीएम शाहपुर करतार चंद, मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग सुरेश महाजन, उपनिदेशक बागवानी कमलशील नेगी, उपनिदेशक कृषि राहुल कटोच डीएसपी वीरबहादुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी नरेन्द्र जरयाल, बीएमओ शाहपुर डॉ. विक्रम कटोच, बीडीओ कंवर सिंह, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड अंग्रेज सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जगतार पटियाल, अधिशासी अभियंता गज सुभाष शर्मा, सीडीपीओ रैत सन्तोष ठाकुर, प्रधानाचार्य आईटीआई शाहपुर संजीव सल्होत्रा, तहसीलदार शाहपुर नरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार : राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दिलाई शपथ

हिमाचल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में चंद्र कुमार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह शाम को राजभवन में हुआ। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सराज के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों से राजस्व मंत्री ने की मुलाकात, नुकसान का जायजा लिया

कृषि व बागवानी फसलों को हुए नुकसान का संयुक्त तौर पर मूल्यांकन करेंगे विभागीय अधिकारी- जगत सिंह नेगी एएम नाथ।  मंडी, 25 जुलाई।  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह...
हिमाचल प्रदेश

चुनाव जीते होते तो सुक्खू की जगह आप मुख्यमंत्री की शपथ ले रहे होते : प्रतिभा सिंह

कांग्रेस में गुटबाजी की चिंगारी को हवा देने का काम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत मंडी जिले के पधर मेंकांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दुअरा दिए बयान ने कार दिया । उन्होंने बातों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारत भूषण आशू, विधायक परगट सिंह और कुशलदीप ढिल्लों का इस्तीफा स्वीकार

कांग्रेस पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने लिया बड़ा फैसला एएम नाथ। जालंधर :  पंजाब कांग्रेस के तीन नेताओं द्वारा दिए गए इस्तीफे पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का फैसला आ गया है।...
Translate »
error: Content is protected !!