5 नवंबर व 2, 3 दिसंबर छुट्टी वाले दिन वोटर सूची के विशेष संशोधन संबंधी लगाए जाएंगे विशेष कैंप: कोमल मित्तल

by

आज लगे विशेष कैंपों के दौरान एस.डी.एम्ज ने बूथों की चैकिंग की
होशियारपुर, 04 नवंबर:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से योग्यता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर वोटर सूचियों के विशेष संशोधन संबंधी शनिवार व रविवार की छुट्टी वाले दिन भी विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार पूरे जिले के सभी पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाकर वोटर सूची में संशोधन संबंधी दावे व एतराज प्राप्त किए गए। इस दौरान सभी उप मंडलों के एस.डी.एम्ज की ओर से अलग-अलग पोलिंग बूथों की चैकिंग की गई।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि वोटर सूचियों का प्राथमिक प्रकाशन 27 अक्टूबर से शुरु हो गया था और 9 दिसंबर 2023 तक दावे व एतराज प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंधी 5 नवंबर 2023, 2 दिसंबर 2023 व 3 दिसंबर 2023 को जिले के सभी पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जिस दौरान बी.एल.ओज अपने-अपने पोलिंग स्टेशन पर सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक बैठकर योग्य व्यक्तियों से दावे व एतराज प्राप्त करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान यात्रा के लिए भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करें श्रद्धालु: ADC राहुल चाबा

ए.डी.सी ने माता चिंतपूर्णी मेले के प्रबंधों संबंधी अधिकारियों के साथ की बैठक होशियारपुर, 08 अगस्त: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने 17 अगस्त से शुरु होने वाले माता चिंतपूर्णी मेले संबंधी आज अधिकारियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिश्तों की सारी मर्यादाएं लांघी : बहन से लगाई शर्त की एवज में बेटी ने पिता से बनाए शारीरिक संबंध…फिर कर ली शादी

अमेरिका के नेब्रास्का से एक ऐसा ही घिनौना और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी ही सगी बेटी के साथ न सिर्फ शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेले दौरान लंगरों में 100% नो-प्लास्टिक मिशन सफल चल रहा : एस डी एस गुरसिमरनजीत कौर

माता चिंतपूर्णी मेले दौरान लंगरों में 100% नो-प्लास्टिक मिशन सफल चल रहा है/एस डी एस गुरसिमरनजीत कौ *यह हरित मिशन (चढ़दा सूरज) अभियान के तहत रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से चलाया जा रहा...
article-image
पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू की प्रियंका गांधी से मुलाकात: क्या राजनीति में लौटेंगे?

नई दिल्ली । पूर्व सांसद और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, जो हाल ही में क्रिकेट कमेंट्री और रियलिटी शो में जज की भूमिका निभा रहे थे, ने अचानक दिल्ली में...
Translate »
error: Content is protected !!