5 पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और 308 ग्राम नशीले पाऊडर के साथ 5 नशा तस्कर गिरफ्तार

by

पटियाला : एसएसपी वरुण शर्मा ने प्रैस को जानकारी देते हुए बताया कि पटियाला पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए, गुरबंस सिंह बैंस, एसपी डी, पलविंदर सिंह चीमा एसपी सिटी, डीएसपी सिटी 1 सतनाम सिंह व राजेश कुमार मल्होत्र डीएसपी के अधीन इंस्पैक्टर प्रदीप सिंह बाजवा, प्रभारी सीआईए पटियाला और इंस्पैक्टर कोतवाली थाना के मुख्य अधिकारी जसप्रीत सिंह काहलों ने त्यौहारों के मद्देनजर चैकिंग के दौरान घलौड़ी गेट मड़ियां के पास तेज ऱफ्तार से आ रही एक स्विफ्ट कार को रोककर उसकी जांच की।

कार चालक के पास से 308 ग्राम नशीला पाऊडर, एक पिस्तौल 9 एमएम, दो पिस्तौल .32 बोर, एक पिस्तौल .30 बोर, एक देसी कट्टा 315 बोर और 10 जि़ंदा कारतूस बरामद किए गए।

एसएसपी वरुण शर्मा ने आगे बताया कि थाना कोतवाली पटियाला के मुख्य अधिकारी एवं प्रभारी सीआईए पटियाला द्वारा नाकाबंदी के दौरान 5 नशा तस्करों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को रोककर चैक किया तो विजय कुमार पुत्र लालजीत निवासी गोपाल कॉलोनी, पटियाला, अजय कुमार उर्फ समाति पुत्र लालजीत निवासी गोपाल कॉलोनी, पटियाला, जतिन कुमार पुत्र बलराज सिंह निवासी रोड़ी कुट मोहल्ला, पटियाला, संदीप सिंह पुत्र मोती लाल निवासी धोबी घाट मोहल्ला, पटियाला और रोहन पुत्र लाली राम निवासी वड्डा अराई माजरा, पटियाला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 308 ग्राम नशीला पाऊडर, एक पिस्तौल 9 एमएम, दो पिस्तौल .32 बोर, एक पिस्तौल .30 बोर, एक देसी कट्टा .315 बोर और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पटियाला जिले के सनौरी अड्डा, एजुकेशनल संस्था और अबू शाह दरगाह के आसपास के इलाके में इस नशीले पदार्थ की सप्लाई करता है। इस गिरोह का मुख्य सरगना अजय कुमार उर्फ स्मार्टी, एक अज्ञात साथी से भारी मात्र में नशीला पदार्थ प्राप्त करता था और अपने गुर्गों की मदद से उसे थोड़ी-थोड़ी मात्र में ग्राहकों तक पहुंचाता था। हथियारों के बारे में पूछताछ करने पर, आरोपी ने बताया कि जुलाई महीने में पटियाला पुलिस ने उनके गिरोह से 10 पिस्तौलें बरामद की थीं। उस मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने जेल में बंद तेजपाल मेहरा हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमनदीप सिंह जाट की कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या करने की योजना बनाई थी, जिसके बाद 13 अक्तूबर 2025 को गिरफ्तार किए गए आरोपी ने बताया कि उसकी अमनदीप सिंह उर्फ जट्ट के साथ गहरी दोस्ती है और जेल में कैदी मुलाकात के दौरान उसकी मुलाकात अमनदीप सिंह उर्फ जट्ट से हुई थी।

उसने उसे किसी भी गैंगवार के लिए तैयार रहने का संदेश दिया था और इसके अलावा उसे डर था कि उस विरोधी समूह के सदस्य कभी भी हम पर हमला कर सकते हैं, जिसके चलते उसके द्वारा नशा बेचकर कमाए गए पैसों से हथियार खरीदने की योजना बनाई गई और अपने साथी संदीप सिंह उर्फ सैंडी, जिसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित है, की मदद से उसने उत्तर प्रदेश राज्य से जाकर यह चोरी का हथियार खरीदा। मुख्य सरगना अजय कुमार उर्फ स्मार्टी से पूछताछ के दौरान आगे खुलासा हुआ कि पटियाला जिले में बड़ी चोरियों के बाद चोर नशे की सप्लाई के लिए उससे संपर्क करते थे, क्योंकि वह हर दिन नशा सप्लाई करता था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चक मल्लां में 105 विरासती फलदार और छायादार पौधे सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर और दोआबा पर्यावरण समिति माहिलपुर ने लगाए

माहिलपुर : सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर और दोआबा पर्यावरण समिति माहिलपुर के संयुक्त सहयोग से गांव चक मल्लां में 105 विरासती फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष हरवेल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

I.N.D.I.A गठबंधन में खींचतान बढ़ सकती, 188 सीटों पर शेयरिंग पर फंसा हुया पेच : सबसे बड़ी मुश्किल पंजाब, दिल्ली, यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों में होने वाली

नई दिल्ली  :  राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद अब I.N.D.I.A गठबंधन में खींचतान बढ़ सकती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कौन कितनी सीटों पर राजी होगा।...
article-image
पंजाब

वखरा स्वैग’ ने किया समाजसेवी संस्थाओं का एक मंच पर संगम

होशियारपुर। दलजीत अज्नोहा : आर.जे. क्रिएटर्स द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शॉपिंग एवं लाइफस्टाइल एग्जीबिशन ‘वखरा स्वैग’ ने होशियारपुर में समाजसेवा, प्रशासन और उद्योग जगत को एक साझा मंच पर लाकर सामाजिक एकजुटता का सशक्त...
article-image
पंजाब , समाचार

पूर्व उप मुख्यमंत्री सोनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत : दो दिन की रिमांड खत्म होने के बाद सोनी को विजिलेंस ब्यूरो ने अदालत में पेश किया था

अमृतसर : पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दो दिन की रिमांड खत्म होने के बाद ओम प्रकाश सोनी को...
Translate »
error: Content is protected !!