5 पिस्तौल बरामद : पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार सदस्‍यों को क‍िया गिरफ्तार

by
अमृतसर :  पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े चार युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पांच पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।   गिरफ्तार युवकों की पहचान शिवम, जशनदीप, नवदीप, और उज्ज्वल के रूप में हुई है. पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह एक बड़ी कामयाबी है, क्योंकि ये युवक हत्या की साजिश रच रहे थे, लेकिन समय रहते पकड़े गए।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर के अनुसार, शिवम उत्तराखंड का रहने वाला है, फिलहाल अमृतसर में रह रहा था. वह पहले इंदौर में भी पकड़ा जा चुका है, जहां मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया था. इन चारों युवकों पर पंजाब और अन्य राज्यों में कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 6 मामले हत्या के प्रयास से जुड़े हैं. इनके खिलाफ हत्या का प्रयास, हथियार रखने, और उगाही जैसे गंभीर आरोप हैं. ये युवक अपनी ताकत बढ़ाने और इलाके में दबदबा कायम करने के लिए हथियारों का इस्तेमाल कर रहे थे।
पुलिस ने खुलासा किया कि बरामद हथियार लखनऊ से लाए गए थे. पूछताछ में पता चला कि ये युवक एक अपराधी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे. उसकी पहचान गुप्त रखी गई है. पुलिस इनके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है और उम्मीद है कि जल्द और जानकारी सामने आएगी. भुल्लर ने कहा कि इनके तार पंजाब के बाहर अन्य राज्यों से भी जुड़े हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इन युवकों का आपराधिक इतिहास पुराना है. शिवम, जो इस गैंग का सरगना माना जा रहा है, पहले भी कई बार कानून के शिकंजे में आ चुका है. इनके पास भारी मात्रा में हथियार होने से साफ है कि ये बड़े अपराध की योजना बना रहे थे. पुलिस अब इनके नेटवर्क और हथियारों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है. पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें. इस मामले में आगे की जांच जारी है, और पुलिस को और गिरफ्तारियों की उम्मीद है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Damini and Sanjana Top Their

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 15 : Vidya Mandir Senior Secondary Model School, Shimla Pahari, Hoshiarpur, has once again proven its academic excellence with a 100% pass rate in the Class 12 results announced by the Punjab...
पंजाब

एक बच्चे के हत्या के बाद दूसरे लापता बच्चे को लेकर अभिभावकों में भय

लुधियाना : लुधियाना के ढंडारी खुर्द के दशमेश मार्कीट इलाके में एक दिन पहले अमित नामक बच्चे को उसके कमरे में रहते एक नौजवान ने पैसों के लालच में अगवा कर लिया था। बच्चे...
article-image
पंजाब

चन्द्रयान की लागत 615 करोड़ से दोगुनी रकम पंजाब की आप ने प्रचार प्रसार पर खर्च डाले :

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जोरदार निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 615 करोड़...
article-image
पंजाब

आप सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण गरीब, किसान, मजदूर को लूटने नहीं देगी बसपा – करीमपुरी बसपा की समीक्षा बैठकों के दौरान बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के दिशा-निर्देश जारी किए

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बहुजन समाज पार्टी लोकसभा होशियारपुर विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठकों के दौरान बसपा पंजाब अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी पूर्व राज्यसभा सदस्य ने संगठन विस्तार की जानकारी प्राप्त की तथा टीमों...
Translate »
error: Content is protected !!