5 पिस्तौल सहित 2 हथियार तस्कर पकड़े : अमृतसर ने पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़ : डीजीपी

by

अमृतसर : प्रदेश को अपराध से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई), अमृतसर ने बड़ी सफलता हासिल की है।

दरअसल सीआई टीम ने पाकिस्तान समर्थित अवैध हथियारों की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए इसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी गैंगस्टर लखबीर लंडा और सत्ता नौशहरा के साथियों को हथियार सप्लाई कर रहे थे।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान फतेह सिंह और गुरप्रीत सिंह, दोनों निवासी गांव ढल्ला, तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से पांच अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद किए हैं, जिनमें दो .30 बोर पीएक्स5 पिस्तौल और स्टार मार्क वाले तीन .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

डीजीपी ने बताया कि सीआई अमृतसर के तरनतारन विंग की टीम को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि आरोपी फतेह सिंह और गुरप्रीत सिंह का पाकिस्तान स्थित तस्कर अमर निवासी घड़क से संबंध है, जो सीमा पार से हथियारों और गोला-बारूद की खेप पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा था।

उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी फतेह और गुरप्रीत ने हाल ही में अवैध हथियारों और गोला-बारूद की एक बड़ी खेप हासिल की थी और उनके द्वारा इसे अमृतसर के नारायणगढ़ स्थित सरकारी स्कूल आॅफ एमिनेंस के पास पहुंचाने की आशंका थी। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआई विंग तरनतारन की पुलिस टीमों ने एक गुप्त ऑपरेशन

चलाया और दोनों आरोपियों को पांच पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर लिया।

पाकिस्तान में बैठे तस्करों से आंतकियों से जुड़े तार

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि पाकिस्तान स्थित तस्कर अमर और उसके साथी गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा और सत्ता नौशहरा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और ड्रोन की मदद से अपने भारतीय साथियों को अवैध हथियार सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह भी खुलासा हुआ कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्कर अमर के लगातार संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क के अन्य संपर्कों की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चोरी के आरोप में दुकानदार ने बैट से किया हमला : बायां हाथ दो जगह से टूटा, सिर में गंभीर जख्म; इलाज पर खर्च हुए ढाई लाख, पैसे खत्म होने पर अस्पताल से घर लौटा पीड़ित

गढ़शंकर । गांव हैबोवाल निवासी 35 वर्षीय सोढी सिंह पिछले करीब एक महीने से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। आरोप है कि करीब एक माह पहले एक दुकानदार ने उस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी में लॉ कोर्स में 480 सीटों पर होंगे दाखिले : कब तक करें आवेदन और कब होगी प्रवेश परीक्षा

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी  में लॉ कोर्स के लिए 480 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 9 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 26...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

ईडी का दावा AAP को विदेशों से मिला 7 करोड़ रुपये का फंड : AAP बोली-हार रहे पीएम मोदी एजेंसियों से करा रहे साजिश

नई दिल्ली  : ईडी ने गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजकर दावा किया है कि 2014 से 2022 तक आम आदमी पार्टी को विदेशी फंड मिले हैं। यह फंड मिलना, एफसीआरए नियमों का उल्लंघन...
article-image
पंजाब

इलेक्ट्रिसिटी बिल 2025 से गरीब लोगों के घरों में अंधेरा हो जाएगा : मट्टू

गढ़शंकर: कुल हिंद किसान सभा के स्टेट वाइस प्रधान दर्शन सिंह मट्टू, किसान नेता प्रेम सिंह राणा, विकास मंच गढ़शंकर के प्रेसिडेंट कुलविंदर संघा ने गढ़शंकर, पहलेवाल, देनोवाल खुर्द में अलग-अलग जगहों पर मीटिंगों...
Translate »
error: Content is protected !!