5 प्रोबेशन IAS अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री मान ने की मुलाकात : अधिकारियों से कहा पूरी ईमानदारी, निष्ठा, समर्पण और प्रोफेशनल होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें

by

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान प्रदेश में कानून व्यवस्थाओं बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी के तहत सीएम मान हाल ही में पंजाब के लिए अलॉट किए गए 2023 कैडर के 5 प्रोबेशन IAS अधिकारियों के साथ मुलाकात की।

इस दौरान सीएम मान ने इन अधिकारियों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा, समर्पण और प्रोफेशनल होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए कहा है। इसके साथ ही सीएम मान ने इन अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं के लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए भी कहा है।

प्रोबेशनर IAS से मिले सीएम भगवंत मान :   मुख्यमंत्री मान ने अपने सरकारी आवास पर 2023 कैडर के प्रोबेशनर IAS अधिकारियों से मिले। सीएम ने IAS आदित्य शर्मा, सुनील, सोनम, कृतिका गोयल और राकेश कुमार मीना से बात करते हुए उन्हें सलाह दी कि वह राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याण और विकास योजनाओं के लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार अपनी सेवाएं दें। इसके साथ ही सीएम मान ने उम्मीद जताते हुए 2023 बैच के इन नए IAS अधिकारियों से कहा कि उन्हें यकीन है कि ये IAS अधिकारी राज्य को गौरव के शिखर पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान सीएम मान ने IAS अधिकारियों से कहा कि वह ईमानदारी, निष्ठा, समर्पण और प्रोफेशनल होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।

नए अधिकारियों को सीएम की खास सलाह :  सीएम मान ने IAS अधिकारियों से आगे कहा कि वह पंजाब के लोगों के दोस्त और मार्गदर्शक बनकर अपनी पढ़ाई और ट्रेंनिंग के इस्तेमाल से उनकी भलाई के लिए काम करें। इसके साथ ही सीएम मान इश्वर से अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और शानदार करियर की कामना की। सीएमा मान ने कहा कि राज्य सरकार रंगला पंजाब बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। इस मिशन पर काम करने वाली टीम का हिस्सा बनने के लिए नए अधिकारियों का स्वागत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Akali Leader Jatinder Singh Lali

People will not tolerate the dictatorial attitude of the government,” says Lali Bajwa Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 2 : Ahead of senior Shiromani Akali Dal leader and former Punjab Minister Bikram Singh Majithia’s court...
article-image
पंजाब , समाचार

केंद्र सरकार की अग्रिवीर भर्ती करने की योजना अग्रिपथ के खिलाफ अड्डा झूगियां में ट्रैफिक जाम कर किया प्रर्दशन

गढ़शंकर के ईलाका बीत के अड्डा झूगियां में केंद्र सरकार दूारा सैना में भर्ती करने के लिए शुरू की गई अग्रिवीर भर्ती करने के विरोध में गढ़शंकर नंगल रोड़ पर एक घंटा ट्रैफिक जाम...
article-image
पंजाब

डलहौज़ी पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 11.53 ग्राम चिट्टा बरामद

एएम नाथ। डलहौज़ी : हिमाचल प्रदेश पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) कांगड़ा और पुलिस थाना डलहौज़ी की संयुक्त टीम ने गत दिवस एक बड़ी नशा तस्करी की साजिश का पर्दाफाश किया। कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!