5 लोगों की मौत : किन्नौर में बोलेरो कैंपर गहरी खाई में गिरी

by
एएम नाथ।  रिकांगपियो, 17 जनवरी : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हुए एक बड़े  सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत का समाचार प्राप्त  हुआ है। ये दर्दनाक हादसा बुधवार दोपहर को उस समय हुआ जब एक बोलेरो कैंपर में सवार होकर ये लोग रिकांगपिओ से शिरड़ी संपर्क मार्ग से सांगला की तरफ जा रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक़ पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा शुदारंग से लगभग पांच या छह किलोमीटर दूर हुआ । जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि सभी लोग शुदारंग स्थित महिंद्रा के शो रूम से बोलेरो कैंपर को लेकर सांगला की ओर जा रहे थे तभी बोलेरो अचानक शिल्टी सड़क संपर्क मार्ग पर सड़क से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी । मृतकों की पहचान अरुण सिंह शौंग गाँव,अभिषेक नेगी, गाँव कल्पा, उपेंद्र सापनी गाँव, तनुज ख्वाँगी गाँव,समीर गांव बारंग के रूप में हुई है।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों के सहयोग से शवों को खाई से निकालकर रिकांगपिओ अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के ही लोग षड्यंत्र रच रहे : 15 से अधिक विधायक मुख्यमंत्री से तंग आकर भाजपा में शामिल होने को तैयार – जयराम ठाकुर के बयान से प्रदेश में हड़कंप

एएम नाथ। नालागढ़ : कांग्रेस की नाव डुबाने के लिए कांग्रेस के ही लोग अब षड्यंत्र रच रहे हैं। अब भी 15 से अधिक विधायक मुख्यमंत्री से तंग आकर भाजपा में शामिल होने को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीएसई के लिंक से डॉउनलोड करें नवोदय परीक्षा के रोल नंबर

हमीरपुर 19 दिसंबर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश हेतु 20 जनवरी को आयोजित की जाने वाली चयन परीक्षा के रोल नंबर सीबीएसई द्वारा जारी वेब लिंक से 20 दिसंबर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

400 बैंक खाते फ्रीज, अवैध लेनदेन के मामले में : जांच के दायरे में आए खाताधारक, शातिर कमीशन का देते थे लालच

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के करीब 400 खातों में देश के विभिन्न राज्यों से करोड़ों रुपये की ठगी का पैसा आया है। फिलहाल, खातों को पुलिस ने फ्रीज करवा दिया है। खाते घर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी : जीत दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान मिलने में कहीं न कहीं कुछ कमी : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राठौर

शिमला :  कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी हो रही है। यह शब्द  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहे । । उन्होने ने कहा कि कार्यकर्ताओं...
Translate »
error: Content is protected !!