50 लाख से होगा माता आशापुरी मंदिर का जीर्णोद्धार, कैलाशपुर से लड़गलु व आशापुरी सड़क पर व्यय होंगे 12 करोड़ : यादविंदर गोमा*

by
पालमपुर, 26 दिसंबर :- कैबिनेट मंत्री,यादविंदर गोमा ने मंगलवार को जयसिंहपुर विधानसभा के अंतर्गत माता आशापुरी मंदिर में पूजा अर्चना की एवं माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
यादविंदर गोमा का रास्ते में कैलाशपुर , मकोल व मल्ली में लोगों ने फूल मालाओं और बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया।
गोमा ने कहा कि कुलदेवी माता आशापुरी का हमेशा आशीर्वाद रहा है। उन्होंने बताया गोमा ने चुनावी रण में उतरने से पहले भी माता के दरबार मे हाज़री लगाकर अपनी जीत की कामना की थी । चुनाव जितने के बाद सबसे पहले उन्होंने अपने परिवार व सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ माता आशापुरी के दरबार में हाज़री लगाकर आशापुरी का धन्यवाद किया था।
मंत्रिमंडल विस्तार में प्रदेश सरकार में यादविंदर गोमा को कैबनेट मंत्री का दर्जा मिला है। मंत्री बनने के बाद मंगलवार को यादविंदर गोमा ने बैंड-बाजों के साथ परिवार व सैंकडों कार्यकर्ताओं सहित माता आशापुरी के दरवार मे शीश नवाया व आशीर्वाद लिया।
जयसिंहपुर विधानसभा से 57 वर्ष बाद मंत्री पद पर नवाजे जाने से क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं में खुशी है। यादविंदर गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा के लोगों ने चुनावों में उन्हें आशीर्वाद दिया और विधायक बनाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाकर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का दिल जीत लिया है। गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच व कुशल नेतृत्व से हिमाचल में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने विधानसभा के लोगो को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जैसे जयसिंहपुर विधानसभा के लोगों ने उन पर भरोसा करके विधायक बनाया उसे कायम रखते हुए जयसिंहपुर विधानसभा में विकास की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
मन्त्री ने कहा कि माता आशापुरी मन्दिर के जीर्णोद्धार के लिये पच्चास लाख रुपये स्वीकृत किये गए गये हैं। जल्द ही इसका कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा कैलाशपुर से लड़गलु व लड़गलु से आशापुरी सड़क को नाबार्ड के तहत बनाया जाएगा जिसमे लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। माता आशापुरी मन्दिर को जाने वाली सड़क मार्ग पर कैलाशपुर में दस लाख से गेट बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त भी बहुत सारे विकास कार्य चल रहे है।
इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी, रामेश्वर गोमा,जयसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत ढ़डवाल, संजीव राणा, सुरेश,आशा क्लोत्रा, संजय डोगरा, प्रकाश चन्द, राज वर्मा, विजय राणा, नेहा, वर्मा, दीपू, रिंकू, संजीव कुमार, कुलवंत डोगरा, जय चन्द, व सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालु सुरक्षा नियमों की करें कड़ाई से अनुपालना – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 13 मार्च – डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में 17 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले होली मेले को लेकर मिनी सचिवालय ऊना में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने पड़ोसी राज्य पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 एचएएस बनेंगे आईएएस : संघ लोक सेवा आयोग के 4 अधिकारियों की टीम रविवार को शिमला पहुंच रही- 7 को इंडक्शन को लेकर बैठक

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) के 8 अधिकारियों की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में इंडक्शन होगी। इसके लिए संघ लोक सेवा आयोग के 4 अधिकारियों की टीम रविवार को शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बरामद की सवा 3 किलो हेरोइन

तरनतारन : पंजाब के तरनतारन जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 किलो 236 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि जिले...
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत भोटा के परिणाम

भोटा 17 मई। नगर पंचायत भोटा के सभी 7 वार्डाें के चुनाव परिणाम रविवार शाम को घोषित कर दिए गए। एसडीएम बड़सर एवं नगर पंचायत भोटा की निर्वाचन अधिकारी स्वाति डोगरा ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!