50 ग्राम अफीम बरामद : आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज

by

मैहतपुर : मैहतपुर पुलिस ने जखेड़ा में एक मोटर साइकिल सवार रोहित कुमार से 50 ग्राम अफीम बरामद गिरफ्तार कर लिया है, जो बसदेहड़ा का रहने वाला है मैहतपुर पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। SP अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि बुधवार देर शाम पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाजिम जखेड़ा के सत्संग भवन के नजदीक गश्त और यातायात चैकिंग पर थे। इस दौरान एक मोटर साइकिल बड़ी तेज रफ्तार से आई, लेकिन चालक ने पुलिस टीम को सामने देख कर भागने का प्रयास किया। SP ने बताया कि पुलिस टीम ने पीछा करके उसे पकड़ा और तलाशी ली तो अफीम बरामद हुई। आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी, बोलीं- वायनाड के भाईयों और बहनों मैं संसद में आपकी आवाज़ बनने के लिए हूं उत्सुक

नई दिल्ली : वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पोस्ट पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि वायनाड के मेरे प्यारे भाईयों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश के चलते छूटे कलाकारों के 26 को होंगे ऑडिशन

एएम नाथ। चम्बा : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों के गत दिनों आयोजित हुए ऑडिशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नादौन-हमीरपुर-घुमारवीं-दिल्ली वॉल्वो बस सेवा का किया शुभारंभ

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में आयोजित चिट्टा विरोधी मेगा वॉकथॉन के उपरांत हिमाचल पथ परिवहन निगम की नादौन-हमीरपुर-घुमारवीं-दिल्ली वॉल्वो बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला में 11 से 14 अगस्त तक यलो और ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

एएम नाथ।  मंडी, 10 अगस्त।  मौसम विभाग ने मंडी जिला में 11 अगस्त से लेकर 14 अगस्त की सुबह तक के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11 अगस्त को यलो अलर्ट,...
Translate »
error: Content is protected !!