50 ग्राम हेरोइन,135 नशीली गोलियां और एक लाख ड्रग मनी सहित एक ग्रिफ्तार : पकड़े गए आरोपी पर पहले भी चार एनडीपीएस एक्ट तहत है मामले दर्ज

by

गढ़शंकर :  एसएसपी सुरेंद्र लांबा व एसपी इन्वेस्टीगेशन सरबजीत बाहिया की हिदायतों पर और डीएसपी परमिंदर सिंह मंड के निर्देशों के मुताबिक गढ़शंकर पुलिस ने अड्डा चोहड़ा से डघाम रोड पर एक ब्यक्ति को 50 ग्राम हेरोइन , 135 नशीली गोलियां और एक लाख ड्रग मनी सहित ग्रिफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पर पहले भी चार एनडीपीएस के मामले दर्ज है।
जानकारी अनुसार एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली ने पुलिस पार्टी के साथ अड्डा चोहड़ा से डघाम रोड पर परमजीत सिंह उर्फ़ पम्मा पुत्र अमरीक सिंह निवासी डघाम को एक्टिवा नंबर पीबी 24 -इ -0221 पर शक्की हालत में आते देख कर रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन , 135 नशीली गोलियां(ऐटिजोलाम) और एक लाख ड्रग मनी बरामद की। इसके इलावा पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया है। एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी परमजीत सिंह उर्फ़ पम्मा के खिलाफ पहले भी चार एनडीपीएस के मामले दर्ज है। जिनमे पुलिस थाना सिटी होशियारपुर में 25 नवंबर, 2012 को एफआईआर नंबर 112 , गढ़शंकर पुलिस थाने में 2022 में एफआईआर नंबर 175, 187 और 188 तहत एनडीपीएस के मामले दर्ज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप पार्षद के भाई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला : परिवार द्वारा हत्या का जताया अंदेशा

होशियारपुर : सिंगड़ीवाल बाईपास के पास स्थित सिंगड़ीवाल रेलवे फाटक के नजदीक एक खोखे से आम आदमी पार्टी (आप) पार्षद जसवन्त राय काला के भाई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। घटना...
article-image
पंजाब

गांवों में बनाए जा रहे बेहतरीन स्पोर्ट्स पार्क बदल देंगे गांवों की नुहार: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री 37.49 लाख रुपए की लागत से गांव सतियाल व गांव डाडा में बनने जा रहे स्पोर्ट्स पार्क का रखा नींव पत्थर होशियारपुर, 26 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी ग्राम पंचायतों में 21 और 22 जनवरी को होंगी विशेष एंटी चिट्टा ग्राम सभाएं : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सभी विकास खंडों की समस्त ग्राम पंचायतों में...
article-image
पंजाब

आईटीआई के विद्यार्थियों द्वारा पहलगाम के मृतकों को श्रद्धांजलि भेंट 

गढ़शंकर,  26 अप्रैल : पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के नेतृत्व में सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बगवाईं में पहलगाम में मारे गए 26 निर्दोषों को श्रृद्धाजंलियां भेंट कर रोष प्रकट किया गया। इस मौके इस हत्याकांड...
Translate »
error: Content is protected !!